होम / टीवी / इस पद पर 'आजतक' से जुड़े टीवी पत्रकार अरुण शिवहरे
इस पद पर 'आजतक' से जुड़े टीवी पत्रकार अरुण शिवहरे
टीवी पत्रकार अरुण शिवहरे की 'आजतक' न्यूज चैनल से जुड़ने की खबर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
टीवी पत्रकार अरुण शिवहरे ने 'आजतक' न्यूज चैनल से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में अरुण शिवहरे ने बताया कि उन्होंने असाइनमेंट डेस्क पर बतौर सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।
अरुण इससे पहले 'टाइम्स नाउ' में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े हुए थे। वह भारत24, ANI, रिपब्लिक भारत और Zee न्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में काम कर चुके हैं।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले अरुण शिवहरे ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पिछले करीब 15 वर्षों से वे टीवी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और देश-विदेश की कई अहम खबरों की कवरेज का हिस्सा रह चुके हैं।
टैग्स