होम / टीवी / सूचना प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर 72 घंटे के लिए 'ऑफएयर' हुआ यह न्यूज चैनल

सूचना प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर 72 घंटे के लिए 'ऑफएयर' हुआ यह न्यूज चैनल

चैनल के एडिटर-इन-चीफ का कहना है कि 72 घंटे के लिए चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस मामले में वैधानिक रूप से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भाजपा नेता किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में मराठी न्यूज चैनल ‘लोकशाही’ (Lokshahi) को केंद्र के आदेश पर 72 घंटे के लिए ऑफएयर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैनल को शुक्रवार शाम सात बजे ऑफएयर किया गया।

चैनल के एडिटर-इन-चीफ कमलेश सुतार का कहना है कि ‘सूचना और प्रसारण’ (I&B) मंत्रालय से नोटिस मिलने के बाद 72 घंटे के लिए चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सुतार ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में वैधानिक रूप से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुतार ने एक वीडियो जारी कर कहा है, ‘मैं अपने दर्शकों को एक महत्वपूर्ण अपडेट देना चाहता था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमैया पर एक स्टोरी के संबंध में हमें पहले एक नोटिस दिया था, जिसके बाद हमने अपनी बात रखी थी। अब हमें एक नोटिस मिला है जिसमें चैनल को 72 घंटे के लिए ऑफएयर करने के लिए कहा गया है। ऐसे में शुक्रवार की शाम सात बजे से अगले 72 घंटों तक आप हमारा चैनल नहीं देख पाएंगे। हम इस बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं।’

इसके साथ ही सुतार का यह भी कहना है, ‘हम उम्मीद कर रहे थे कि हमें अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। हालांकि जांच अभी भी जारी है। यदि हमें अधिक समय दिया जाता तो हमें यह अधिक उचित लगता। हमें शाम 6.13 बजे सूचना मिली कि शाम सात बजे से आप चैनल का प्रसारण बंद कर दें। हम जल्द ही वापस आएंगे।’

सुतार के अनुसार, ‘हमें कोर्ट से नया आदेश मिलने की उम्मीद है। लोकशाही अपना काम करता रहेगा। जांच होने दीजिए, इसके बाद सब साफ हो जाएगा। हमारे खिलाफ पहले से ही एफआईआर है। हम डरते नहीं हैं, क्योंकि यह हमारा लोकतंत्र है।’

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने कथित तौर बीजेपी नेता से जुड़ा वीडियो प्रसारित करने के लिए सुतार और एक यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। राज्य विधानमंडल के हाल ही में समाप्त हुए मानसून सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में उठाए गए मुद्दे के आधार पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। 

गौरतलब है कि ‘लोकशाही’ चैनल ने 17 जुलाई को किरीट सोमैया का कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। वहीं, सोमैया ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच की मांग की थी।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी बीजेपी नेता भाजपा नेता किरीट सोमैया आपत्तिजनक वीडियो मराठी टीवी चैनल लोकशाही ऑफएयर कमलेश सुतार
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago