होम / टीवी / पुनीत राजुकमार के निधन की खबर पढ़कर भावुक हुई एंकर, रोते हुए पढ़ी पूरी खबर
पुनीत राजुकमार के निधन की खबर पढ़कर भावुक हुई एंकर, रोते हुए पढ़ी पूरी खबर
कन्नड़ सिनेमा के चर्चित और लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कन्नड़ सिनेमा के चर्चित और लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। अपने चाहने वालों के बीच ‘पावर स्टार’ के नाम से लोकप्रिय पुनीत को अचेत अवस्था में बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में ले जा गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर पुनीत जिंदगी की जंग हार गये। सुपर स्टार पुनीत राजकुमार को अंतिम विदाई देने के लिए बेंगलुरू के कांतीरावा स्टेडियम में शुक्रवार को प्रशसंकों की भारी भीड़ उमड़ी। उनके निधन की खबर पर अभी भी कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि महज 46 साल की उम्र में पुनीत इस तरह से चले जाएंगे।
पुनीत फिटनेस के प्रति काफी समर्पित थे और एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हे बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।
पुनीत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा है। राजनीतिक हस्तियों से लेकर सिनेमा के दोस्तो, सहयोगी और फैंस ने पुनीत को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। पुनीत का यूं चले जाना हर किसी के दिल में तकलीफ पैदा कर रहा है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीवी एंकर अभिनेता के मौत की खबर बताते हुए अपने आप को रोक नहीं पायी और रोने लगी। उसके साथी कर्मचारी उसे संभाल रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल खबर पढ़ते समय न्यूज एंकर के सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिसे संभालना काफी मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी वह अपनी सारी भावनाओं को नियंत्रित करके खबरें लोगों तक पहुंचाता है, लेकिन कन्नड़ न्यूज चैनल ‘बीटीवी’ की एंकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाई। पुनीत के निधन की खबर बताते हुए एंकर काफी इमोशनल हो गयी और उसके आंसू निकल आए और वह रोने लगी। ऐसे में उनके साथी कर्मचारी ने उन्हें संभाला। इस वीडियो से पता चलता है कि पुनीत राजकुमार लोगों के जीवन में क्या महत्व रखते थे।
A #BTV news anchor in #Bengaluru broke down while reading the news of #PuneethRajkumardeath.
— dinesh akula (@dineshakula) October 29, 2021
People are shocked with the untimely death of sandalwood power star. He was just 46 and heart attack claimed his life. pic.twitter.com/uwNNeSvk2n
रविवार 31 अक्टूबर को कर्नाटक की राज्य सरकार द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुनीत के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर कांतीरवा स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान पुनीत के परिवार और नजदीकी लोगों के अलावा हजारों फैन्स भी मौजूद थे।
टैग्स निधन न्यूज एंकर पुनीत राजकुमार बीटीवी