होम / टीवी / DD फ्री डिश पर 'TNP न्यूज' व 'लिविंग इंडिया' न्यूज' आएंगे नजर, ई-नीलामी में हासिल की जगह

DD फ्री डिश पर 'TNP न्यूज' व 'लिविंग इंडिया' न्यूज' आएंगे नजर, ई-नीलामी में हासिल की जगह

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती द्वारा आयोजित 89वीं ई-नीलामी के तहत दो न्यूज चैनल्स TNP News और Living India News ने डीडी फ्री डिश पर MPEG-4 स्लॉट हासिल कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती द्वारा आयोजित 89वीं ई-नीलामी के तहत दो न्यूज चैनल्स TNP News और Living India News ने डीडी फ्री डिश पर MPEG-4 स्लॉट हासिल कर लिया है। यह स्लॉट 11 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए आवंटित किया गया है।

50 मिलियन से अधिक घरों में पहुंच रखने वाले इस फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेटफॉर्म पर स्लॉट मिलना रीजनल व नेशनल ब्रॉडकास्टर्स के लिए ब्रॉडकास्ट पहुंच और विज्ञापन राजस्व बढ़ाने की एक रणनीतिक उपलब्धि मानी जाती है।

प्रसार भारती की ओर से विविध कंटेंट की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से MPEG-4 स्लॉट्स के लिए यह ई-नीलामी 2 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी।

इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया था कि केवल उन्हीं सैटेलाइट टीवी चैनल्स को नीलामी में भाग लेने की अनुमति होगी, जिन्हें सूचना-प्रसारण मंत्रालय से अनुमति और लाइसेंस प्राप्त है। इसमें निजी प्रसारकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक भी शामिल हैं।

नीलामी प्रक्रिया को भाषा और श्रेणी के आधार पर पांच बकेट्स में विभाजित किए गए थे- R1, R2, R3 (रीजनल भाषाएं) और G1, G2 (न्यूज और नॉन-न्यूज जॉनर)। रिजर्व प्राइस चैनल्स की श्रेणी के अनुसार भिन्न है, जहां रीजनल चैनल्स (R1, R3) के लिए यह ₹3.62 लाख से शुरू होता है, वहीं न्यूज चैनल्स (G1) के लिए यह ₹57.14 लाख तक जाता है। बिड इन्क्रीमेंट ₹50,000 से ₹1 लाख के बीच तय किया गया है।

इस बार कंटेंट की विश्वसनीयता और भाषा-समानता को लेकर भी खास जोर दिया गया है। अधिसूचना में साफ कहा गया है कि प्रसारकों को अपने मासिक प्रसारण का कम से कम 75 प्रतिशत कंटेंट उस भाषा और जॉनर में रखना होगा, जिसकी घोषणा उन्होंने की है। ऐसा न करने पर स्लॉट आवंटन रद्द किया जा सकता है।

नीलामी में भाग लेने के लिए ₹25,000 की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस तथा ₹3 लाख की सहभागिता राशि अनिवार्य थी, जिसे डिमांड ड्राफ्ट या RTGS के माध्यम से जमा किया जा सकता था।

आवेदन और सभी दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई थी।

डीडी फ्री डिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह नीलामी रीजनल और उभरते न्यूज चैनल्स के लिए नए दर्शकों तक पहुंचने और प्रभाव बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago