होम / टीवी / लॉन्चिंग के साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत लाया ये प्राइम टाइम Shows

लॉन्चिंग के साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत लाया ये प्राइम टाइम Shows

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने एक और मुकाम हासिल करते हुए एक अगस्त को नया हिंदी चैनल ’टाइम्स नाउ नवभारत’ लांच कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने एक और मुकाम हासिल करते हुए एक अगस्त को नया हिंदी चैनल ’टाइम्स नाउ नवभारत’ लांच कर दिया है। इस चैनल की कमान नाविका कुमार को दी गई है, जो यहां एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसी के साथ सुशांत सिन्हा, मीनाक्षी कंडवाल, पद्मजा जोशी और अंकित त्यागी जैसे सीनियर और अनुभवी एंकर्स की टीम भी चैनल को बुलंदियों पर ले जाने के लिए तैयार है।

लॉन्चिंग के साथ ही ’टाइम्स नेटवर्क’ ने कुछ शोज का ऐलान भी किया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा को दो शो दिए गए हैं। शाम पांच बजे और रात नौ बजे के शो सुशांत के जिम्मे हैं। 'राष्ट्रवाद' एक डिबेट शो है। शाम पांच बजे के इस शो में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा और बहस होगी। इसके अलावा रात नौ बजे न्यूज की पाठशाला' न्यूज और उसके विश्लेषण को अनूठे एवं रोचक अंदाज में दर्शकों के सामने लाएगा। इसकी जिम्मेदारी सुशांत सिन्हा को दी गई है। टाइम्स नेटवर्क का कहना है कि ये अपने आप में ऐसा अनूठा शो है, जिसे आज तक दर्शकों ने नहीं देखा है।

अंकित त्यागी को शाम 6 बजे ’लोगतंत्र ’ नाम के शो की जिम्मेदारी दी गई है। जैसा कि नाम से जाहिर है कि ये शो आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर आधारित होगा। इस शो में आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर ग्राउंड रिपोर्ट होगी। एंकर पद्मजा जोशी शाम सात बजे ’धाकड़ एक्सक्लूसिव’ नाम के शो से दर्शकों से रूबरू होंगी। इस शो में दिन की जितनी भी बड़ी खबरें होंगी, उन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

चैनल की एडिटर- इन-चीफ नाविका कुमार शाम 8 बजे दर्शकों से जुड़ेंगी और उनके शो का नाम ’सवाल पब्लिक का’ रखा गया है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस शो में आम आदमी भी अब नेताओं और जिम्मेदार लोगों से सवाल कर पाएगा, जिसका उल्लेख नाविका कुमार ने अपनी ओपनिंग स्पीच में भी किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर रात 10 बजे एंकर मीनाक्षी कंडवाल अपने शो ’ओपिनियन इंडिया का’ को लेकर दर्शकों के सामने होंगी और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। मीनाक्षी ने इस शो के बारे में बताया कि इस शो में अब जनता भी अपने व्यू रखेगी और एक अलग अंदाज से यह बताया जाएगा कि किसी मुद्दे पर देश के लोग क्या सोच रहे हैं। एक तरह से आप इसे लोगों की जब्ज टटोलने वाला शो कह सकते हैं। समाचार4 मीडिया की पूरी टीम की ओर से टाइम्स नाउ नवभारत, नाविका कुमार और उनकी पूरी टीम को बधाई।


टैग्स न्यूज चैनल टाइम्स नेटवर्क सुशांत सिन्हा न्यूज एंकर्स नाविका कुमार टाइम्स नाउ नवभारत मीनाक्षी कंडवाल अंकित त्यागी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago