होम / टीवी / टाइम्स नेटवर्क दो महीने के भीतर लॉन्च करेगा दो नए न्यूज चैनल्स

टाइम्स नेटवर्क दो महीने के भीतर लॉन्च करेगा दो नए न्यूज चैनल्स

टाइम्स नेटवर्क दो महीने के भीतर अपने दो नए हिंदी न्यूज चैनल्स ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ और ‘ईटी नाउ स्वदेश’ को लॉन्च करने वाला है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टाइम्स नेटवर्क दो महीने के भीतर अपने दो नए हिंदी न्यूज चैनल्स ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ (Times Now Navbharat HD) और ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET Now Swadesh) को लॉन्च करने वाला है और इसके लिए उसने लगभग पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें कि ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ 1 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया जाएगा, जबकि हिंदी भाषा के बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ को 1 सितंबर, 2021 को लॉन्च करने की तैयारी है।

बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अपने इन दो चैनल्स के लिए अ-ला-कार्टे आधार पर प्रमोशनल स्कीम शुरू की है। नेटवर्क ने उल्लेख किया है कि प्रमोशनल स्कीम 1 अगस्त 2021 से शुरू होगी और 30 सितंबर 2021 को समाप्त होगी, जिसमें दोनों चैनल्स को शामिल किया जाएगा। ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ के लिए यह स्कीम 1 अगस्त 2021 से शुरू होकर 30 सितंबर 2021 तक चलेगी, जबकि ‘ईटी नाउ स्वदेश’ के लिए यह स्कीम 1 सितंबर 2021 से शुरू होकर 30 सितंबर 2021 तक चलेगी।

बीसीसीएल रियो के तहत इन चैनल्स के लिए घोषित एमआरपी लागू किए जाने से पहले बिना किसी शुल्क के चैनलों की पेशकश सिर्फ प्रमोशनल स्कीम के दौरान ही की जाएगी, जो 1 अगस्त 2021 से लागू की जाएगी।

टाइम्स नेटवर्क टाइम्स ग्रुप की मूल कंपनी बीसीसीएल का टेलीविजन डिवीजन है। टाइम्स ग्रुप ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘इकनॉमिक टाइम्स’ और ‘मुंबई मिरर’ जैसे ब्रैंड्स का संचालन करता है।

वहीं, टाइम्स नेटवर्क में टेलीविजन चैनल्स- ‘टाइम्स नाउ’, ‘टाइम्स नाउ (वर्ल्ड)’, ‘ईटी नाउ’, ‘मिरर नाउ’, ‘मूवीज नाउ’, ‘मूवीज नाउ एचडी’, ‘एमएन+’, ‘रोमी नाउ’ और ‘रोमी नाउ एचडी’, ‘एमएनएक्स’ और ‘एमएनएक्स एचडी’ और ‘जूम’ शामिल हैं। 


टैग्स टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ ईटी नाउ स्वदेश टाइम्स नाउ नवभारत एचडी
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago