होम / टीवी / अब तीन महीने तक और मुफ्त में देख सकेंगे Times Network के ये दोनों चैनल्स
अब तीन महीने तक और मुफ्त में देख सकेंगे Times Network के ये दोनों चैनल्स
‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) की टीवी ब्रॉडकास्टिंग शाखा ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने दो चैनल्स की प्रमोशन स्कीम को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) की टीवी ब्रॉडकास्टिंग शाखा ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी‘ (Times Now Navbharat HD) और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश‘ (ET Now Swadesh) की प्रमोशन स्कीम को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इस प्रमोशनल ऑफर के तहत दोनों चैनल्स अब बिना किसी शुल्क के अगले 90 दिनों यानी 31 मार्च तक उपलब्ध होंगे।
एक सार्वजनिक सूचना में ‘टाइम्स नेटवर्क’ का कहना है, ‘बीसीसीएल की ओर से टाइम्स नाउ नवभारत एचडी और ईटी नाउ स्वदेश चैनल्स के लिए प्रमोशनल स्कीम एक जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक 90 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस प्रमोशनल स्कीम के तहत ए-ला कार्ट (a-la-carte) आधार पर दोनों चैनल्स बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेंगे।‘
ब्रॉडकास्टर ने यह भी कहा है कि यह प्रमोशनल स्कीम सभी डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेटर्स के लिए अपने आप अप्लाई हो जाएगी। इसके लिए अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर ने वर्तमान रिफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) की वैधता को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। इसके मद्देनजर ब्रॉडकास्टर द्वारा तैयार किया गया नया RIO एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा।
टाइम्स नेटवर्क के नए चैनल्स का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) इस प्रकार का है। टाइम्स नाउ (Rs 3), ईटी नाउ (Rs 2), जूम (Rs 0.50), मूवीज नाउ (Rs 8), मूवीज नाउ एचडी (Rs 10.5), रॉमेडी नाउ (Rs 3), एमएन+ एचडी(Rs 7), मिरर नाउ (Rs 0.50), एमएनएक्स (Rs 3), एमएनएक्स एचडी (Rs 6), टाइम्स नाउ वर्ल्ड एचडी (Rs 3), टाइम्स नाउ नवभारत एचडी (Rs 1.50) और ईटी नाउ स्वदेश (Rs 1)।
इसने छह एसडी और दो एचडी बुके (bouquets) सहित आठ बुके बनाए हैं। 11 चैनल्स वाला बुके-तीन 28 रुपये में नेटवर्क का सबसे अधिक कीमत वाला बुके है। सभी एसडी चैनल्स वाले बुके-एक की एमआरपी 14 रुपये है।
टैग्स ईटी नाउ टाइम्स नेटवर्क ईटी नाउ स्वदेश टाइम्स नाउ नवभारत