होम / टीवी / नए रूप में और जमकर रंग बिखेर रहे हैं अभिज्ञान प्रकाश

नए रूप में और जमकर रंग बिखेर रहे हैं अभिज्ञान प्रकाश

अभिज्ञान ने टीवी पत्रकारिता से इतर सोशल मीडिया पर लगातार मुद्दों को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और उनके इस प्रयोग को काफी पसंद किया जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मशहूर व वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश ने भले ही ‘एनडीटीवी’ को अलविदा कह दिया हो, लेकिन खबरों की दुनिया से उनका मजबूत नाता बना हुआ है। ‘एनडीटीवी’ पर अप्रैल के अंत में अपना आखिरी शो करने के कुछ दिनों बाद से ही वह न्यूज चैनल ‘एबीपी’ पर नेशनल एक्सपर्ट के तौर पर विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आने लगे हैं। हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में मजबूत पकड़ रखने वाले अभिज्ञान ‘एबीपी’ के साथ ही ‘सीएनएन न्यूज18’ और ‘सीएनबीसी आवाज’ के जरिये राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं।

दूसरी ओर,अभिज्ञान ने टीवी पत्रकारिता से इतर सोशल मीडिया पर लगातार मुद्दों को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और उनके इस प्रयोग को काफी पसंद किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों के दौरान जिस तरह से उन्होंने एक शहर से दूसरे शहर घूमकर जनता की नब्ज को टटोलने का प्रयास किया, वो काबिले तारीफ है। उत्तर प्रदेश की सियासत की बारीकियां को समझने वाले चुनिंदा पत्रकारों में अभिज्ञान ने लोकसभा चुनावों के दौरान ‘यूपी से यूपी तक’ नाम की जो सीरीज की, उसमें उन्होंने मौजूदा आकलनों से हटकर बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया था, जो उनकी राजनैतिक परिपक्वता को भी दर्शा रहा है। अपनी सीरीज के दौरान अमेठी के चुनावों को लेकर उन्होंने राहुल की हार और स्मृति ईरानी की जीत का आकलन भी किया था, जो दर्शाता है कि वह यूपी के लोगों का मन पढ़ना बखूबी जानते हैं।  

अभिज्ञान का अपना यूट्यूब चैनल है, जहां वह सियासी विश्लेषण से लेकर हर गंभीर मुद्दे पर अपनी बेवाक राय प्रस्तुत करते हैं। पॉइंट’ शो में उन्होंने कांग्रेस के हाल से लेकर दिल्ली के प्रदूषण तक पर बात की है। अभियान प्रकाश की सबसे खास बात यह है कि वो तथ्यों वाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। वह केवल बोलने के लिए नहीं बोलते, बल्कि इसलिए बोलते हैं कि उनके पास जनता को बताने के लिए वो सबकुछ है, जो जनता सुनना चाहती है। अभियान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक अच्छा प्रयोग किया है। वो अपनी बात को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रखते हैं। यानी एक ही विषय पर दो अलग-अलग विडियो स्टोरी बनाते हैं। इससे पता चलता है कि अपने काम और दर्शकों की सहूलियत को लेकर वह कितने संजीदा हैं।

यूट्यूब के अलावा, अभिज्ञान ट्विटर, लिंक्डइन और फेसबुक पर भी सक्रिय हैं। फेसबुक पर उन्होंने अपने नाम से एक पेज बनाया है, जहां हर रोज कुछ न कुछ नया मिलता है। इस पेज से अब तक चार लाख के आसपास लोग जुड़ चुके हैं। इसी तरह उनके यूट्यूब चैनल से भी लगातार हजारों सबस्क्राइबर्स जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी अपनी वेबसाइट भी है।‘एनडीटीवी’ के दौर में अभिज्ञान का शो ‘मुकाबला’ इसलिए बेहद पसंद किया जाता था कि वह निष्पक्षता का दामन थामे रहते थे। उन्हें कभी किसी पार्टी पर निशाना साधते या किसी का पक्ष लेते नहीं देखा गया। उनका यही अंदाज आज भी कायम है।

दिल्ली की जहरीली हवा पर ‘अभिज्ञान का पॉइंट’ देखने के बाद आपको इसका अहसास हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से अभिज्ञान इस विषय को उठाये हुए हैं और केवल सिस्टम की खामियां ही नहीं गिना रहे, बल्कि लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि उन्हें अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम बढ़ाने चाहिए। उदाहरण के लिए, केजरीवाल सरकार की ऑड-ईवन स्कीम पर भाजपा सवाल उठा रही है। कई पत्रकारों ने भी इस स्कीम को कठघरे में खड़ा किया है, लेकिन अभिज्ञान ने इसे बेहद संतुलित तरीके से पेश किया। उन्होंने न अतिरंजित बुराई की और न बेवजह बड़ाई की। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से बताया कि प्रदूषण कम करने को लेकर ऑड-ईवन का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। यानी इससे दिल्ली को जहरीली हवा से मुक्ति नहीं दिलाई जा सकती। साथ ही उन्होंने इसकी अच्छाई को भी रेखांकित किया कि सड़कों पर वाहनों का बोझ कम हो जाता है, जाम जैसी स्थितियों में भी कमी आती है और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलता है।

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम पर भी अभिज्ञान ने जोरदार और सटीक विश्लेषण किया है। करीब दो दशकों से अधिक समय से सियासी गलियों में घूमकर खबर तलाशने वाले अभिज्ञान का राजनीतिक अनुमान अमूमन गलत नहीं जाता। कई विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों पर उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच रिश्तों में अलगाव की बात अभिज्ञान लगातार कहते रहे, जो अंतत: सही साबित हुई। ऐसे में यदि अभिज्ञान भाजपा और शिवसेना के रिश्तों के बारे में कुछ कह रहे हैं, तो फिर उसे सुना जाना चाहिए।

यदि आप अभिज्ञान की पत्रकारिता के कद्रदान हैं, तो टीवी का रिमोट बदलने के बजाय अब किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लॉग इन कर उनके साथ जुड़ सकते हैं। अभिज्ञान प्रकाश के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 


टैग्स अभिज्ञान प्रकाश
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago