होम / टीवी / इस साल अपने 100 टीवी चैनल्स बंद करेगी द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, जानें वजह
इस साल अपने 100 टीवी चैनल्स बंद करेगी द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, जानें वजह
डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब चापेक का कहना है कि कंज्यूमर्स ऑनलाइन कंटेंट देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और कंपनी इस ट्रेंड में आगे रहना चाहती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ (The Walt Disney Company) इस साल अपने 100 टीवी चैनल्स बंद कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिज्नी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बॉब चापेक (Bob Chapek) का कहना है कि डिज्नी प्लस (Disney+) को केंद्र में रखते हुए डिजिटल फर्स्ट स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वर्ष 2020 में कंपनी 30 चैनल्स बंद कर चुकी है।
बता दें कि अप्रैल में डिज्नी ने एक अक्टूबर 2021 से दक्षिणपूर्व एशिया और हॉन्ग कॉन्ग में अपने 18 टीवी चैनल्स बंद करने की घोषणा की थी। बंद किए जा रहे कई चैनल ‘21st सेंचुरी फॉक्स’ (21st Century Fox) के अधिग्रहण के तहत नेटवर्क में शामिल हो गए थे।
साउथईस्ट एशिया और हॉन्ग कॉन्ग में जिन चैनल्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है, उनमें एंटरटेनमेंट चैनल्स-Fox, Fox Crime, Fox Life और FX, मूवी चैनल्स-Fox Action Movies, Fox Family Movies, Fox Movies & Star Movies China, स्पोर्ट्स चैनल्स– Fox Sports, Fox Sports 2, Fox Sports 3, Star Sports 1, Star Sports 2, किड्स चैनल्स – Disney Channel और Disney Junior, म्यूजिक चैनल– Channel V और तथ्यात्मक सेवाएं-Nat Geo People व SCM Legend के नाम शामिल हैं।
‘JPMorgan 49th Annual Global Technology, Media and Communications Conference’ में चापेक ने कहा, ‘हमने वर्ष 2020 में 30 चैनल बंद कर दिए हैं। हमारी योजना 2021 में 100 चैनल बंद करने की है। हम इस दिशा में तेजी से काम करना जारी रखेंगे। रही बात कंटेंट की तो हम डिज्नी+ में माइग्रेट करना जारी रखेंगे और अधिकाश कंटेंट डिज्नी+ में माइग्रेट हो जाएगा।’
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चैनल्स को बंद करने का निर्णय सभी मार्केट्स में एक समान रूप से लागू नहीं किया जाएगा, क्योंकि प्रत्येक मार्केट दूसरे से अलग है। चापेक का कहना था कि कंज्यूमर्स ऑनलाइन कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं और डिज्नी इस ट्रेंड में आगे रहना चाहती है।
टैग्स चैनल्स टीवी चैनल्स द वॉल्ट डिज्नी कंपनी बॉब चापेक डिज्नी प्लस