होम / टीवी / टीवी पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तमिलनाडु सचिवालय ने उठाया ये कदम

टीवी पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तमिलनाडु सचिवालय ने उठाया ये कदम

देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के खौफ के बीच जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे तमाम पत्रकार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के खौफ के बीच जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे तमाम पत्रकार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को एक टीवी पत्रकार के कोराना पॉजिटिव पाए जाने पर तमिलनाडु सचिवालय के प्रेस रूम को फिलहाल सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।    

‘द न्यूज मिनट’ (The NEWS Minute) में छपी एक खबर के मुताबिक, चेन्नई में सचिवालय को कवर कर रहे एक तमिल टीवी न्यूज चैनल के रिपोर्टर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पिछले हफ्ते पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सचिवालय के प्रेस रूम को बंद कर वहां सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया है।    

बताया जाता है कि 18 मई के बाद लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद तमिलनाडु सचिवालय कोविड-19 के हॉट स्पॉट में बदल गया है। यहां कार्यरत करीब 50 प्रतिशत सरकारी एम्प्लॉयीज अपने ऑफिस से काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु सचिवालय संघ का कहना है कि कर्मचारी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों में यात्रा करते हैं और बसों में भीड़भाड़ भी लोगों में संक्रमण का एक कारण है। ऐसे में संघ ने पांच जून को राज्य सरकार को एक पत्रकर लिखकर केवल 33% कर्मचारियों को कार्यालयों से काम करने की अनुमति देने की मांग की।।

रिपोर्ट के अनुसार, सलेम (Salem) में मुख्यमंत्री की प्रेस मीट को कवर करने वाला ‘इंफॉर्मेशन और पब्लिक रिलेशंस विभाग’ (Department of Information and Public Relations) का एक कैमरामैन भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह कार्यक्रम को कवर करने के लिए चेन्नई से सलेम गया था और उसका सलेम के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सोमवार करो चेन्नई और इसके कई हिस्सों में कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा की है।


टैग्स कोविड-19 कोरोनावायरस तमिलनाडु सचिवालय
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago