होम / टीवी / जल्द ही अपना TV चैनल शुरू कर सकता है ‘महिला एवं बाल विकास मंत्रालय’

जल्द ही अपना TV चैनल शुरू कर सकता है ‘महिला एवं बाल विकास मंत्रालय’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैनल के लिए आवश्यक उपकरण जुटाने की तैयारी में लगा हुआ है मंत्रालय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘महिला एवं बाल विकास मंत्रालय’ (WCD) जल्द ही अपना टीवी चैनल शुरू कर सकता है। ‘डेक्कन हेराल्ड’ (Deccan Herald) में छपी एक खबर के मुताबित, चैनल के लिए मंत्रालय आवश्यक उपकरण जुटाने की तैयारी में लगा हुआ है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह चैनल फरवरी या मार्च से लाइव हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्रालय विद्यार्थियों के लिए अपना चैनल लॉन्च कर चुका है। ‘डेक्कन हेराल्ड’ की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि गुजरात सरकार इसी तरह का चैनल चलाती है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम भी इसी तरह के होंगे।

बताया जाता है कि गुजरात सरकार ‘वंदे गुजरात’ (Vande Gujarat) नाम से 16 चैनल्स का एक बुके (bouquet) चलाती है, जिसमें स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला और बाल विकास व ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने अब इसे अखिल भारतीय कार्यक्रम बनाने का फैसला किया है।

इस चैनल पर पोषाहार कार्यक्रम, गर्भावस्था देखभाल, सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी, प्राथमिक शिक्षा और परिवार नियोजन जैसे विषयों से जुड़े प्रोग्राम उपलब्ध होंगे। टीवी के साथ-साथ यह चैनल तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही यह भी संभावना जताई गई है कि जब तक चैनल लॉन्च नहीं हो जाता, मंत्रालय अपने कार्यक्रमों को उन चैनल्स पर प्रसारित करने के लिए एक या दो घंटे का समय ले सकता है, जो पहले से ही उपलब्ध हैं।

वर्तमान में, केंद्र सरकार के मंत्रालयों के बीच शिक्षा मंत्रालय के पास 12 डीटीएच चैनल्स हैं, जिनका नाम 'स्वयं प्रभा' है और ये चौबीसों घंटे शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण करते हैं।


टैग्स पत्रकार मीडिया चैनल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

4 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

5 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 hours ago