होम / टीवी / कोर्ट ने KCCL को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जल्द शुरू करें STAR के सभी चैनल
कोर्ट ने KCCL को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जल्द शुरू करें STAR के सभी चैनल
दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) ने मंगलवार को केरल कम्युनिकेटर्स केबल (KCCL) को स्टार चैनलों के सिग्नल जल्द से जल्द बहाल करने का निर्देश दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) ने मंगलवार को केरल कम्युनिकेटर्स केबल (KCCL) को स्टार चैनलों के सिग्नल जल्द से जल्द बहाल करने का निर्देश दिया है।
TDSAT ने 24 घंटे के भीतर सिग्नल बहाल करने का आदेश दिया है। TDSAT ने कहा कि यह एक अंतरिम राहत है, जोकि मामले की अगली सुनवाई तक लागू रहेगी। अगली सुनवाई 12 मई, 2023 को होगी।
स्टार ने केबल ऑपरेटर्स द्वारा सिग्नल बंद कर देने के संदर्भ में TDSAT के समक्ष याचिका दायर की थी। केरल में टेलीविजन चैनलों के एक प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर KCCL ने स्टार इंडिया द्वारा प्रस्तावित टेलीविजन चैनलों के सिग्नल्स को अचानक से बंद कर दिया और वह भी ऐसे बीच जब चैनल पर आईपीएल का प्रसारण किया जा रहा है।
स्टार द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद KCCL ने स्टार चैनलों के सिग्नल्स को फिर से सक्रिय करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद स्टार ने TDSAT का रुख किया, जिसे मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया। TDSAT के समक्ष अपनी याचिका में स्टार ने दावा किया कि KCCL ने उसे व उनके ग्राहकों को बिना कोई नोटिस के उसके सभी चैनलों को अचानक से बंद कर दिया था।
टैग्स चैनल स्टार केरल हाई कोर्ट दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण केरल कम्युनिकेटर्स केबल