होम / टीवी / तमन्ना इनामदार का प्रमोशन, बनीं NDTV प्रॉफिट में मैनेजिंग एडिटर
तमन्ना इनामदार का प्रमोशन, बनीं NDTV प्रॉफिट में मैनेजिंग एडिटर
NDTV प्रॉफिट से सितंबर 2023 से जुड़ी तमन्ना इनामदार को अब चैनल में मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
NDTV प्रॉफिट से सितंबर 2023 से जुड़ी तमन्ना इनामदार को अब चैनल में मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है। उन्होंने संगठन में अपनी पारी एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर शुरू की थी।
NDTV से पहले तमन्ना इनामदार ET Now में सीनियर एडिटर -पॉलिसी और पॉलिटिक्स की भूमिका में थीं, जहां वह प्रमुख शो India Development Debate की होस्ट भी रहीं। वह लगभग साढ़े चार साल तक ET Now नेटवर्क का हिस्सा रहीं।
तमन्ना ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जी न्यूज में रिपोर्टर के तौर पर की थी, जहां वह एक साल तक रहीं। इसके बाद वह Star News में करस्पॉन्डेंट बनीं और फिर लगभग छह साल तक Times Now में एंकर की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने CNBC आवाज और BloombergQuint जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लीडरशिप पोजिशन भी संभाले हैं।
टैग्स