होम / टीवी / ABP माझा की इस सीरीज में अभिनेता स्वप्निल जोशी आएंगे नजर
ABP माझा की इस सीरीज में अभिनेता स्वप्निल जोशी आएंगे नजर
सामाजिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को अभी भी एक टैबू की तरह देखा जाता है। अकसर ऐसे लोगों की दिक्कतों का मजाक उड़ाया जाता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
सामाजिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को अभी भी एक टैबू की तरह देखा जाता है। अकसर ऐसे लोगों की दिक्कतों का मजाक उड़ाया जाता है और उन्हें उनकी समस्याओं का खुलासा न करने व किसी भी पेशेवर की मदद लेने से दूर रहने को कहा जाता है। अनगिनत व्यक्तियों की इस समस्या को कोरोना महामारी ने अब और बढ़ा दिया है। कोरोना के चलते बाहरी दुनिया से अलग-थलग रहने के दौरान उन्हें मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। एबीपी माझा ने ऐसे लोगों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने और समाज से संबंधित कहानियों को दर्शकों तक पहुंचने की एक अनोखी सीरीज शुरू की है, जिसका नाम है 'मन शुद्ध तुझा' (Mann Sudha Tuja).
सीरीज का फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि एक अभिनेता ही एक मनोचिकित्सक की भूमिका निभाएगा और इस प्रसिद्ध अभिनेता का नाम है स्वप्निल जोशी। सीरीज में जिन कहानियों को दिखाया जाएगा, वे नांदेड़ के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. नंदू मुलमुले की किताब से ली गई है।
इस सीरीज की पटकथा (screenplay) प्रशांत दलवी ने लिखी है। सीरीज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक चंद्रनाथ कुलकर्णी द्वारा निर्देशित किया गया है और इसका संगीत बहुतप्रसिद्ध संगीतकार अशोक पाटकी ने दिया है। कलाकारों में मराठी टीवी व फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नाम जैसे- शरद पोंकशे, प्रतीक्षा लोनाकर, नीना कुलकर्णी, सुनील बरवई, श्रीकांत यादव और प्रसाद खांडेकर आदि शामिल हैं।
एबीपी माझा का दावा है कि यह सीरीज दर्शकों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं को सुलझाएगी। शो का मकसद दर्शकों को अपने आसपास के लोगों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को स्वीकार कराना और उन्हें बेहतर ढंग से समझने के लिए प्रेरित करना के लिए प्रोत्साहित करना है।
बता दें कि 13 एपिसोड की इस सीरीज का प्रसारण साप्ताहिक आधार पर 3 अक्टूबर 2021 (रविवार) से सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।
टैग्स एबीपी माझा मन शुद्ध तुझा स्वप्निल जोशी