होम / टीवी / सुधीर चौधरी ने स्वीकारा-इस्तीफे से मिली सीख, बड़े फैसलों से पूर्व रखूंगा इस बात का ध्यान

सुधीर चौधरी ने स्वीकारा-इस्तीफे से मिली सीख, बड़े फैसलों से पूर्व रखूंगा इस बात का ध्यान

'आजतक' के साथ नई पारी के ऐलान के बीच सुधीर चौधरी का दो दिन पहले 'ऑल इंडिया रेडियो' (AIR) को दिया गया इंटरव्यू बहुत चर्चा का विषय बना हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के पद से इस्तीफे और फिर 'आजतक' के साथ नई पारी के ऐलान के बीच सुधीर चौधरी का दो दिन पहले 'ऑल इंडिया रेडियो' (AIR) को दिया गया इंटरव्यू बहुत चर्चा का विषय बना हुआ है।

तमाम प्रशंसक जानना चाह रहे थे कि आखिर सुधीर चौधरी ने किस वजह से इस्तीफा दिया और अचानक क्या हुआ जो उनको सुधीर चौधरी और 'डीएनए' की राहें अलग होने की खबर पुष्ट और अपुष्ट प्लेटफॉर्म से कई तरह की टिप्पणियों के साथ मिलीं। वहीं, सुधीर चौधरी ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए अपने फैंस की फीलिंग्स का ध्यान रखते हुए उनसे माफी मांगी है। 

'आजतक' के साथ नई पारी शुरू करने की खबरों के बीच ‘ऑल इंडिया रेडियो’ के ’एफएम गोल्ड’ चैनल पर रेडियो उद्घोषिका किरण मिश्रा के साथ सुधीर चौधरी की बातचीत का ऑडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस शो में सुधीर चौधरी ने ‘जी मीडिया’ से अपने इस्तीफे समेत तमाम अहम मुद्दों पर बातचीत की है। 

शनिवार को एफएम रेडियो के शो में टेलिफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि सुधीर चौधरी के लिए उनके दर्शक ही सबकुछ हैं और शायद यही कारण है कि दर्शक भी उन्हें दिलोजान से प्यार करते हैं, तभी तो उनके शो 'डीएनए' की ‘टीआरपी’ बहुत आती थी।

किरण मिश्रा के साथ इस बातचीत के दौरान सुधीर चौधरी का कहना था, ‘अभी हाल ही में मैंने अपना शो करना बंद किया और अपनी पुरानी संस्था से बाहर निकला हूं। जब आप अपना कोई प्रोफेशनल फैसला लेते हैं, तो आप ये सोचकर लेते हैं कि ये मेरे करियर के लिए अच्छा होगा, मेरे प्रोफेशन के लिए अच्छा होगा या मेरी पर्सनल ग्रोथ के लिए अच्छा होगा, लेकिन आप अपने उन करोड़ों व्युअर्स से नहीं पूछते हैं कि क्या इस तरह का फैसला लेना सही होगा। आप उनसे यह नहीं पूछते कि क्या आप भी मेरे इस फैसले में शामिल हैं।‘

सुधीर चौधरी का यह भी कहना था, ‘जब मैंने पिछले दिनों ‘डीएनए’ करना बंद किया तो मुझे इस बात का अहसास हुआ कि कैसे करोड़ों लोग मुझसे जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हजारों ट्वीट्स पढ़कर मुझे अहसास हुआ कि मेरे दर्शक सोचते थे वे मुझसे नौ बजे मिलेंगे, लेकिन जब मैंने शो नहीं किया तो वे मायूस हुए और उनका कॉमन सवाल था कि आपने हमें बताए बिना इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?‘ 

सुधीर चौधरी के अनुसार, ‘तब मुझे समझ आया कि दर्शकों का जो इतना प्यार मिलता है, इसके साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी आती है। और उस जिम्मेदारी को निभाना, उस रिश्ते को निभाना बहुत जरूरी होता है। इस बात से मुझे सीख मिली है कि अब मैं आगे से हमेशा इस बात का ध्यान रखूंगा कि कोई भी ऐसा फैसला नहीं लेना है, जिसमें हमारे करोड़ों दर्शक शामिल नहीं हैं या जिन्हें मेरे इस तरह के किसी भी फैसले की जानकारी नहीं है।’

इस पूरी बातचीत के दौरान सुधीर चौधरी का यह भी कहना था कि वह बचपन से ही काफी अंतर्मुखी हैं और लोगों से कम बात करना पसंद करते हैं, लेकिन वह जिसके साथ घुल-मिल जाते हैं, फिर तो उससे काफी  बातें करते हैं। युवा काल में वे मंच पर जाने से घबराते थे।।

यह पूछे जाने पर कि तमाम एंकर्स की तरह आप अपने शो में शोरशराबा नहीं करते, सुधीर चौधरी का कहना था कि जिनके पास कंटेंट की कमी होती है, वही ज्यादा हल्ला करते हैं। चूंकि हमारे पास 
कंटेंट काफी रहता है, वह काफी रिसर्च किया हुआ और पावरफुल कंटेंट रहता है, ऐसे में फिर इस तरह के शोरशराबे की नौबत ही नहीं आती है।

इस बारे में किरण मिश्रा का कहना है, ‘सुधीर जी ने तो अपने जीवन में कई इंटरव्यू किए हैं, लेकिन मैं उन चुनिंदा लोगों में हूं, जिन्होंने सुधीर जी का इंटरव्यू किया। उन्होंने बताया कि इस बातचीत के दौरान सुधीर जी ने सभी सवालों के बेबाक जवाब दिए। सुधीर जी को यदि मैं तीन शब्दों में परिभाषित करूं तो वह काफी ईमानदार, निर्भीक और सुलझे हुए पत्रकार हैं।’ किरण मिश्रा का यह भी कहना है, ‘सुधीर जी के शो के बाद मेरे पास देश से कई लोगों के फोन आए और उन्होंने मुझसे इस शो की रिकॉर्डिंग मांगी है। यहां तक कि न्यूयॉर्क और लंदन से भी इस शो को दोबारा चलाने या वो इंटरव्यू का ऑडियो शेयर करने की कई गुजारिश मिलीं’।

किरण आगे कहती हैं कि मुझे बताया गया कि जब ये इंटरव्यू चल रहा था तो सुधीर चौधरी को लेकर लोगों के मन में कितना कौतूहल है, इसका अंदाजा शो के दौरान बड़ी संख्या में आए सवालों से लगाया जा सकता है। डीएनए को लेकर लगातार ऑल इंडिया रेडियो के श्रोतागण लिख रहे थे कि रात नौ बजे तब सुधीर चौधऱी इस शो के साथ आते तो वो दौर याद आ जाता जो एक समय में 'दूरदर्शन' पर 'रामायण' या 'महाभारत' के प्रसारण के समय होता था। 'डीएनए' एक फैमिल न्यूज शो बन गया था।

('ऑल इंडिया रेडियो' से साभार ली गई इस शो की क्लिप को आप यहां सुन सकते हैं।)

Your browser does not support the audio element.


टैग्स जी न्यूज ऑल इंडिया रेडियो सुधीर चौधरी एआईआर इस्तीफा इंटरव्यू रिजाइन
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago