होम / टीवी / इस डिबेट शो में बोले सुधांशु त्रिवेदी, बंगाल में हो रही हिंसा

इस डिबेट शो में बोले सुधांशु त्रिवेदी, बंगाल में हो रही हिंसा

एक तरफ गुजरात है जहां कुदरती तूफान को सरकार ने पूरी सजगता के साथ संभालने का काम किया है और दूसरी ओर बंगाल है जहां राजनीतिक तूफान आया हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। वोटिंग से पहले राज्य में कई जगह हिंसा हो रही है, जिसको लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य के सभी जिलों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। इसी मसले पर हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' के डिबेट शो में बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा, एक तरफ गुजरात है जहां कुदरती तूफान को सरकार ने पूरी सजगता के साथ संभालने का काम किया है और दूसरी ओर बंगाल है जहां राजनीतिक तूफान आया हुआ है। उन्होंने कहा, जिस भूमि पर कभी रवींद्र संगीत सुनाई देता था, आज वहां बमों के धमाके सुनाई देते हैं, हिंसा का तांडव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में हिंसा करने वालों को शरण दी जाती है और उसी के कारण आज बंगाल जैसा राज्य हिंसा की चपेट में है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से 341 ब्लॉक पर अगर 40 हजार  नामांकन हो रहे हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शिवगणमन और जस्टिस उदय कुमार की खंडपीठ ने 15 जून को सेंट्रल फोर्सेज की तैनाती को लेकर आदेश पारित किया था। बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं- 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago