होम / टीवी / डिबेट शो में बोले सुधांशु त्रिवेदी, राहुल गांधी लोकतंत्र के अपमान के गुनहगार
डिबेट शो में बोले सुधांशु त्रिवेदी, राहुल गांधी लोकतंत्र के अपमान के गुनहगार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल का बयान ठीक नहीं था। सार्वजनिक जीवन में होने के चलते राहुल से और ज्यादा जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
राहुल गांधी को 'मोदी' सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।
इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने मांग की है कि उनकी सांसदी तत्काल प्रभाव से बहाल की जाए। इसी मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के डिबेट शो में अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा, सजा बरकरार रखते हुए भी केवल सजा की मुद्दत कम होने पर कितनी शिद्दत के साथ चहका जा सकता है यह कांग्रेस की प्रतिक्रिया से दिख रहा है। आज अभिषेक मनु सिंघवी जी ने कहा है यह लोकतंत्र की विजय है तो मैं पूछना चाहता हूं कि मार्च 2023 में राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति ईर्ष्या, कुंठा व विद्वेष में सभी सीमाओं को लांघते हुए पूरे देश का अपमान कर दिया था। जब विदेश की धरती से ये कहा था कि भारत में लोकतंत्र समाप्त हो गया है और न्यायपालिका पर भी प्रश्न उठा दिया था, तो समाज के अपमान की सजा तो बरकरार है। पर अब ये साबित हो गया कि आप भारत के लोकतंत्र के अपमान के गुनहगार हैं।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल का बयान ठीक नहीं था। सार्वजनिक जीवन में होने के चलते राहुल से और ज्यादा जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
सज़ा बरकरार रखते हुए भी केवल सज़ा की मुद्दत कम होने पर कितनी शिद्दत के साथ चहका जा सकता है यह कांग्रेस की प्रतिक्रिया से दिख रहा है।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) August 4, 2023
आज अभिषेक मनु सिंघवी जी ने कहा है यह लोकतंत्र की विजय है तो मैं पूछना चाहता हूँ कि मार्च 2023 में राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/HmM6psm1Va
टैग्स राहुल गांधी नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट डिबेट शो सुधांशु त्रिवेदी मोदी सरनेम मानहानि मामले बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी अभिषेक मनु सिंघवी