होम / टीवी / सोनी पिक्चर्स को मिला LPL के मैचों का प्रसारण अधिकार, इन चैनलों पर दिखाए जाएंगे मैच

सोनी पिक्चर्स को मिला LPL के मैचों का प्रसारण अधिकार, इन चैनलों पर दिखाए जाएंगे मैच

‘लंका प्रीमियर लीग’ (LPL) का दूसरा सीजन इस साल 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जोकि 23 दिसंबर तक खेला जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘लंका प्रीमियर लीग’ (LPL) का दूसरा सीजन इस साल 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जोकि 23 दिसंबर तक खेला जाएगा। वहीं, अभी खबर है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने लंका प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ब्रॉडकास्ट पार्टनर के तौर पर वापसी की है। नेटवर्क ने ऑफिशियल फ्रैंचाइज और LPL के ब्रॉडकास्ट होल्डर आईपीजी ग्रुप (IPG Group) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और आईपीजी ग्रुप के बीच समझौते के तहत भारत में LPL के टेलीविजन का प्रसारण अधिकार और डिजिटल ट्रांसमिशन अधिकार  शामिल है। इसके तहत लंका प्रीमियर लीग के सभी मैचों का सीधा प्रसारण ‘सोनी सिक्स’ (SONY SIX) और ‘सोनी टेन 2’ (SONY TEN 2) चैनलों पर साथ ही डिजिटल प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘सोनीलिव’ (SonyLIV) पर किया जाएगा।

लंका प्रीमियर लीग 2021 (Lanka Premier League 2021) के इस नए सीजन के लिए खिलाड़ियों का भी ऐलान हो चुका है। इस सीजन टूर्नामेंट में पांच टीमें दाम्बुला जाएंट्स, गाले ग्लैडिएटर्स, कोलंबो स्टार्स, जाफना किंग्स और कैंडी वॉरियर्स हिस्सा लेंगी।

हर टीम के लिए 20-20 खिलाड़ियों को चुना गया है। हर टीम में एक विदेशी और एक स्वदेशी आइकॉन प्लेयर हैं। इमरान ताहिर (दाम्बुला जाएंट्स), मोहम्मद हफीज (गाले ग्लैडिएटर्स), क्रिस गेल (कोलंबो स्टार्स), फॉफ डुप्लेसिस (जाफना किंग्स) और रोवमैन पावेल (कैंडी वॉरियर्स) पांच विदेशी आइकॉन खिलाड़ी हैं। इनमें से तीन (ताहिर, गेल और हफीज) की उम्र 40 साल से ज्यादा है।

दासुन शनाका (Dasun Shanaka), इसरू उडाना (Isuru Udana), दशमंता चमीरा (Dushmantha Chameera), थिसारा परेरा (Thissara Perera) और चरित असालंका (Charith Asalanka) देसी आइकॉन खिलाड़ी हैं। इनमें चमीरा और असालंका को छोड़ सभी की उम्र 30 साल से ज्यादा है। कोलंबो स्टार्स के चमीरा 29 और कैंडी वॉरियर्स के असालंका 24 साल के हैं।

बता दें कि हर टीम में 14 स्थानीय और छह विदेशी खिलाड़ियों को लिया गया है। लंका प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के मुकाबले 5 दिसंबर से 23 दिसंबर 2021 तक खेले जाने हैं। विदेशी खिलाड़ियों को 4 कैटेगरी में चुना गया है। ये कैटेगरी हैं, आइकॉन ओवरसीज, डायमंड ओवरसीज, गोल्ड ओवरसीज और क्लासिक ओवरसीज। गोल्ड ओवरसीज कैटेगरी में 3 खिलाड़ी चुने गए हैं।

वहीं, स्थानीय खिलाड़ियों को 10 कैटेगरी में रखा गया है। ये कैटेगरी आइकॉन लोकल, डायमंड लोकल, गोल्ड लोकल- ए, गोल्ड लोकल- बी, क्लासिक लोकल, एमर्जिंग लोकल और सप्लीमेंट्री लोकल-1, सप्लीमेंट्री लोकल-2, सप्लीमेंट्री लोकल-3 और सप्लीमेंट्री लोकल-4 हैं। गोल्ड लोकल- बी में दो खिलाड़ी रखे गए हैं, जबकि क्लासिक लोकल और एमर्जिंग लोकल में क्रमशः 3 और 2 खिलाड़ियों को चुना गया है।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क क्रिकेट लंका प्रीमियर लीग मैच
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

30 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago