होम / टीवी / Sony के चैनल्स देखने के लिए दर्शकों को फिलहाल नहीं करनी होगी जेब ढीली

Sony के चैनल्स देखने के लिए दर्शकों को फिलहाल नहीं करनी होगी जेब ढीली

देश में टीवी देखना महंगा होने वाला था, लेकिन अब इसमें 31 मार्च तक राहत मिल गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में टीवी देखना महंगा होने वाला था, लेकिन अब इसमें 31 मार्च तक राहत मिल गई है। बता दें कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने नए टैरिफ ऑर्डर (NTO 1.0) के तहत 1 जून 2021 के अपने पुराने रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) की वैधता को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। इस मद्देनजर अब 15 अक्टूबर 2021 को ब्रॉडकास्टर द्वारा तैयार किया गया नया RIO 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा।

नवंबर 2021 में, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने NTO 2.0 को लागू करने की समय सीमा बढ़ाकर 1 अप्रैल 2022 कर दी थी। नए कीमतों की दिशा में सबस्क्राइबर्स को माइग्रेट करने के लिए ट्राई ने कार्यान्वयन योजना जारी की थी।

कार्यान्वयन योजना के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (डीपीओ) को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक 1 अप्रैल 2022 से नए टैरिफ ऑर्डर के मानदंडों के मुताबिक ही पे-टीवी सर्विस का लाभ उठाएं। एनटीओ 2.0 को लागू करने की पहले समय सीमा 1 दिसंबर 2021 थी।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'हां, नया RIO 1 अप्रैल से प्रभावी होगा, जबकि पुराना RIO 31 मार्च तक जारी रहेगा।'

बता दें कि ब्रॉडकास्टर ने अपनी वेबसाइट पर दो RIO अपलोड किए हैं। पुराना RIO 31 मार्च, 2022 तक प्रभावी है, जबकि नया RIO 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी है।  

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि पुराने और नए RIO के बीच सबसे बड़ा अंतर लोकप्रिय चैनलों की कीमतों का है। सोनी एंटरटेनमेंट (SET) एचडी और सोनी सब की कीमत एनटीओ 1.0 के 19 रुपए के प्राइस कैप से कम है,  जबकि इन्हीं चैनलों की कीमतें एनटीओ 2.0 के 12 रुपए के प्राइस कैप से अधिक हैं।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया नए टैरिफ ऑर्डर ब्रॉडकास्टर रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago