होम / टीवी / 'जी मराठी' की नॉन-फिक्शन यूनिट की वाइस प्रेजिडेंट बनीं स्नेहा मोहरीर परेरा
'जी मराठी' की नॉन-फिक्शन यूनिट की वाइस प्रेजिडेंट बनीं स्नेहा मोहरीर परेरा
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने स्नेहा मोहरीर परेरा को 'जी मराठी' की नॉन-फिक्शन श्रेणी की वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने स्नेहा मोहरीर परेरा को 'जी मराठी' की नॉन-फिक्शन श्रेणी की वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। उन्होंने इस नई भूमिका की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।
स्नेहा ने लिखा, "एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करते हुए 'जी मराठी' में नॉन-फिक्शन की वाइस प्रेजिडेंट के रूप में अपनी यात्रा शुरू करके बेहद खुशी हो रही है।"
उन्होंने मराठी कंटेंट की ताकत को रेखांकित करते हुए लिखा, "मराठी कंटेंट दिलचस्प कहानियां और प्रभावशाली ड्रामा पेश करने में अग्रणी रहा है। इस विरासतभरे नेटवर्क के साथ इस रोमांचक सफर के लिए उत्साहित हूं।"
इस नियुक्ति से पहले स्नेहा मोहरीर परेरा Viacom18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन साल से अधिक समय तक सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर –Viacom18 Digital के रूप में जुड़ी रहीं। यहां उन्होंने कंटेंट इनोवेशन में अहम भूमिका निभाई और ग्लोबल दर्शकों के लिए प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग अनुभव रचने पर फोकस किया।
स्नेहा एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं जिन्हें अनस्क्रिप्टेड और ब्रैंडेड कंटेंट प्रोडक्शन में विशेष महारत हासिल है। पिछले 18 वर्षों में उन्होंने रियलिटी, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट एंटरटेनमेंट की दुनिया में कंटेंट रणनीतियों को नए सिरे से गढ़ा है, हाई-इम्पैक्ट प्रोडक्शन्स को लीड किया है और मल्टीप्लेटफॉर्म व्यूअर एंगेजमेंट में उल्लेखनीय इजाफा किया है।
उनकी नियुक्ति न केवल जी मराठी के नॉन-फिक्शन कंटेंट पोर्टफोलियो को मज़बूती देगी, बल्कि क्षेत्रीय मनोरंजन के परिदृश्य में नवाचार को भी नया आयाम दे सकती है।
टैग्स