होम / टीवी / श्रेया ढौंडियाल को मिली 'Nation Wants To Know' शो की कमान

श्रेया ढौंडियाल को मिली 'Nation Wants to Know' शो की कमान

‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया है। अब तक के करियर में उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री समेत तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

इंग्लिश न्यूज़ चैनल 'टाइम्स नाउ' पर वरिष्ठ पत्रकार श्रेया ढौंडियाल को 'नेशन वांट्स टू नो' (Nation Wants to Know) शो की कमान सौंपी गई है। इसका प्रोमो भी हाल ही में जारी किया गया है। इस शो को चैनल पर सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा।

आपको बता दें, मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वालीं श्रेया ढौंडियाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। उनके पिता आर्मी में रहे हैं। श्रेया ढौंडियाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। श्रेया ढौंडियाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘जी न्यूज’ (Zee News) से की थी।

हालांकि, यहां उनका सफर काफी कम (लगभग एक साल) ही रहा। इसके बाद वह ‘एबीपी’ (ABP) में चली गईं और करीब दो साल वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई। ‘एबीपी’ के बाद वह ‘सीएनएन न्यूज18’ से जुड़ गईं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली में ‘लेडी श्रीराम कॉलेज’ (LSR) से हिस्ट्री में ऑनर्स की पढ़ाई की है।

इसके अलावा ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया है। अब तक के करियर में उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री समेत तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago