होम / टीवी / 'मैदान' में उतरे सुप्रिय प्रसाद ने मीडिया को निशाने पर रखने वालों को यूं दिया करारा जवाब

'मैदान' में उतरे सुप्रिय प्रसाद ने मीडिया को निशाने पर रखने वालों को यूं दिया करारा जवाब

वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल की किताब 'नैना एक एंकर की हत्या' की लॉन्चिंग के मौके पर सुनाई खरी-खरी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

ऐसा तो कई बार होता है कि 'आजतक' की डिबेट में कोई गेस्ट कभी-कभी एंकर पर ही सवाल उठा देता है, मीडिया पर भी सवाल उठा देता है। लेकिन ऐसे में 'आजतक' का जो भी एंकर शो होस्ट कर रहा होता है, वह गेस्ट को करारा जवाब देने से नहीं चूकता। लेकिन ऐसा शायद ही हुआ हो कि किसी ने सीधे-सीधे 'आजतक' को निशाने पर लिया हो और एंकर ढंग से काउंटर नहीं कर पाया हो और उसका जवाब देने के लिए सीधे-सीधे 'आजतक' के बॉस को मैदान में उतरना पड़ा हो।

मीडिया में तो शायद सभी जानते हैं कि 'आजतक' के संपादक हैं सुप्रिय प्रसाद, पॉलिटिक्स के कई बड़े खिलाड़ी भी उन्हें सीधे जानते हैं, लेकिन आम जनता सुप्रिय को कभी स्क्रीन पर नहीं देख पाती, इसलिए पहचानती भी नहीं है। लेकिन मामला ऐसा था कि खुद सुप्रिय प्रसाद को मैदान में उतरना पड़ गया। दरअसल इस घटना की शुरुआत आजतक के 3 दिन के सालाना उत्सव 'साहित्य आजतक' के मंच पर हुई। मंच पर गेस्ट थे सेक्रेड गेम्स जैसी सीरीज लिखने वाले राइटर वरुण ग्रोवर और उनका इंटरव्यू ले रहे थे लल्लनटॉप के एडिटर सौरभ द्विवेदी। लल्लन टॉप में वरुण ग्रोवर पहले भी आते रहे हैं तो सौरभ से उनकी केमिस्ट्री दिखती भी है।

इस कार्यक्रम में उन्होंने वरुण ग्रोवर के साथ रैपिड फायर राउंड खेलना शुरू किया और एक शब्द बोलकर उनकी राय लेनी शुरू कर दी। जैसे ही सौरभ ने बोला मीडिया, तो ऐसे लगा कि वरूण ग्रोवर पूरी तैयारी के साथ आए थे। शायद उन्हें पहले से पता था कि क्या पूछा जाने वाला है। हालांकि उन्होंने सफाई दी कि मैंने मोबाइल में केवल कुछ डाटा देखा है और उसके बाद वरुण ग्रोवर ने मीडिया पर और खासतौर पर 'आजतक' पर, 'आजतक' के ही मंच से निशाना साधना शुरू कर दिया और यह तक कह डाला कि टीआरपी में आजतक सर्वश्रेष्ठ होगा, लेकिन सर्वोत्तम नहीं है। सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम के बीच में काफी दूरी है।

इतना ही नहीं उन्होंने पीइंग ह्यूमन वेब चैनल से कुछ डाटा भी मेंशन किया कि पिछले तीन चार महीने की चार बड़े चैनल्स की 200 डिबेट में से सबसे ज्यादा यानी 80 डिबेट केवल पाकिस्तान के मुद्दे पर हुई हैं, अयोध्या को लेकर 14 डिबेट्स हुई और बिहार की बाढ़ को लेकर 3 डिबेट ही की गईं और पीएमसी बैंक घोटाले पर केवल एक ही डिबेट हुई है।

हालांकि ये डाटा भरोसेमंद नहीं लगा, क्योंकि जब पीएमसी का मुद्दा चल रहा था तो हर चैनल पर डिबेट हो रही थी। ऐसे ही पटना की बाढ़ को लेकर भी तकरीबन हर चैनल पर रोजाना डिबेट हुई है एक हफ्ते तक। उन्होंने यह तक कह डाला कि पाकिस्तान भारत के आगे कहीं नहीं ठहरता लेकिन फिर भी पाकिस्तान को लेकर डिबेट होती है तो वह इसलिए होती है क्योंकि एक संप्रदाय के गले में घंटी बांधने का एजेंडा होता है। यह सीधे-सीधे मीडिया को कटघरे में बीजेपी के साथ खड़ा करना था। वैसे भी अनुराग कश्यप गैंग के वरुण ग्रोवर बीजेपी, संघ और मोदी के विरोधी माने जाते हैं।

दिलचस्प बात यह थी आजतक पर इतने आरोपों के बावजूद सौरभ द्विवेदी ने उन्हें केवल एक बार टोका और वह भी सफाई के अंदाज में कि हम सर्वोत्तम और सर्वश्रेष्ठ के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ऐसा लगा कि उन्होंने यह तर्क मान दिया है कि आज तक सर्वश्रेष्ठ टीआरपी में ही है, लेकिन सर्वोत्तम चैनल नहीं है। सोचिए अगर सौरभ की जगह अंजना ओम कश्यप होतीं, श्वेता सिंह होतीं, रोहित सरदाना होते, चित्रा त्रिपाठी होतीं तो क्या वह वरुण ग्रोवर को माफी मांगने पर मजबूर नहीं कर देते? इस बयान पर माफी नहीं मांगते वरुण ग्रोवर तो उन्हें कम से कम शो छोड़कर तो भागना ही पड़ता।

नीचे देखें: वरुण ग्रोवर का वे वीडियो जिसमें उन्होंने मीडिया पर जमकर निशाना साधा, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है...

शायद बाद में वरुण ग्रोवर के इस बयान को लेकर आजतक के सीनियर लोगों में चर्चा तो जरूर हुई है, वरना मौका देखकर उसी 'साहित्य आजतक' के कार्यक्रम में आजतक के  न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने वरुण ग्रोवर का बिना नाम लिए उनको तगड़ा जवाब दिया और इस तरह की लाइन बोलने वालों को जमकर खरी-खरी सुनाई। मौका था आजतक में उनके सहयोगी वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल की किताब 'नैना एक एंकर की हत्या' की लॉन्चिंग का।

इस कार्यक्रम में उनके साथ थीं अंजना ओम कश्यप और खुद सुप्रिय प्रसाद। ऐसे में अंजना ओम कश्यप के मीडिया पर एक सवाल को लेकर सुप्रिय प्रसाद ने बिना वरुण का नाम लिए उस कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा, ‘सोशल मीडिया पर अपने हिट्स बढ़ाने के लिए तमाम लोग डिबेट्स शो के पोस्टर इकट्ठे करके हमें निशाने पर लेने की कोशिश करते हैं। वह लोग जान लें कि आजतक नंबर वन चैनल है और वह इसलिए कि वह अपनी डिबेट्स में दिन की जो सबसे बड़ी खबर होती है, उसको लेता है। अगर सीमा पार का मुद्दा होगा तो 80 परसेंट क्या हम सौ पर्सेंट दिखाएंगे, प्रधानमंत्री पाकिस्तान पर बात करेंगे, तो हम उस पर चर्चा करेंगी ही और इसके लिए हमारी एडिटोरियल टीम आपस में बैठती है, सब की राय ली जाती है, तब यह फैसला होता है।‘

उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत का प्रधानमंत्री लाल किले से सीमा पार के बारे में बोलता है, अगर भारत का प्रधानमंत्री अमेरिका जाकर पाकिस्तान के बारे में बात करता है या पार्लियामेंट में अनुच्छेद 370 के इर्द गिर्द चर्चा होती है, तो हम इसे दिखाएंगे इस पर डिबेट करेंगे। जो खबर दिन की सबसे बड़ी खबर होगी चाहे वो पाकिस्तान की हो या कोई और, हम उसी को लेंगे। तो खबर क्या दिखानी है इसे तय करने में हम सक्षम हैं, किसी फिल्मकार या बॉलिवुड वाले की राय लेने की हमें जरूरत नहीं है। हम पर कोई दवाब नहीं है।’

अंजना ओम कश्यप ने भी वरुण ग्रोवर को निशाने पर लिया और बिना नाम लिए कहा कि अब सही जगह से उनको जवाब मिला है। उन्होंने कहा, ‘जो लोग अपने पैरों पर ढंग से खड़े भी नहीं हुए हैं, वह सुझाव देने में लग गए हैं।‘ अब दोनों ही विडियो वायरल हो गए हैं। वरुण ग्रोवर का भी और सुप्रिय प्रसाद का भी। जिन लोगों ने केवल वरुण ग्रोवर का विडियो देखा है, उन्हें सुप्रिय प्रसाद के शानदार जवाब का ये विडियो भी देखने की जरूरत है। 

नीचे देखें सुप्रिय प्रसाद का वे वीडियो, जिस पर मीडिया इंडस्ट्री में जमकर चर्चा हो रही है...


टैग्स सुप्रिय प्रसाद साहित्य आजतक डिबेट शो वरुण ग्रोवर संजीव पालीवाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago