होम / टीवी / अब सुधीर चौधरी करेंगे ‘सीधी बात’, एक लाइन खींचकर दर्शकों से पूछा ये सवाल

अब सुधीर चौधरी करेंगे ‘सीधी बात’, एक लाइन खींचकर दर्शकों से पूछा ये सवाल

यह शो कब से शुरू होगा, इस बारे में चैनल की ओर से फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, शो का प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) एक बार फिर अपना लोकप्रिय न्यूज टॉक शो ‘सीधी बात’ (Seedhi Baat) लेकर आ रहा हैं। इस शो को वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी होस्ट करेंगे। हालांकि, यह शो कब से शुरू होगा, फिलहाल इसके बारे में ‘आजतक’ की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

इस बीच चैनल ने शो का प्रोमो जरूर जारी कर दिया है। 30 सेकेंड के इस प्रोमो में सुधीर चौधरी कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘घुमा-फिराकर बातें करना मेरी आदत नहीं है। क्योंकि आप भी तो चाहते हैं, सीधी बात।’ इसके साथ ही सुधीर चौधरी ने एक लाइन खींचकर खुद को एक किनारे यानी प्वॉइंट A पर रखते हुए दर्शकों से यह सवाल भी पूछा है कि इस लाइन के दूसरे किनारे यानी प्वॉइंट B पर वह उनके साथ किस शख्सियत को सबसे पहले ‘सीधी बात’ पर देखना चाहते हैं।

सुधीर चौधरी ने यह भी कहा है, ‘मुझे आपके सीधे जवाब का इंतजार रहेगा।’ इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को जवाब देने के लिए वॉट्सऐप नंबर 8657900895 भी शेयर किया है।

इस ट्वीट में सुधीर चौधरी ने इस शो के बारे में बताते हुए दर्शकों से प्यार और समर्थन की गुजारिश की है। अपने ट्वीट में सुधीर चौधरी ने लिखा है, ‘आजतक पर मेरा दूसरा शो #SeedhiBaat बहुत जल्द शुरू होने वाला है। उम्मीद करता हूँ जो प्यार आपने #Black&White को दिया वही प्यार, समर्थन और आशीर्वाद इस नयी कोशिश को भी देंगे। मैं भी नर्वस हूँ क्योंकि ये मेरा पहला इंटरव्यू शो होगा। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।’

गौरतलब है कि सुधीर चौधरी फिलहाल सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे ‘आजतक’ पर ‘ब्लैक & व्हाइट’ (Black&White) शो होस्ट कर रहे हैं। ‘आजतक’ पर सुधीर चौधरी का यह शो हर विषय के साथ-साथ दर्शकों से जुड़ीं खबरों को भी प्रमुखता से दिखाता है। खबरों के वास्तविक सार को बनाए रखता है और विशेष रूप से खबर के अंदर छिपी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाता है। इस शो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के गहन विश्लेषण से लेकर विभिन्न संवेदनशील विषयों के अपडेट्स को भी शामिल किया जाता है।

इसके साथ ही यहां आपको यह भी बता दें कि साप्ताहिक टॉक शो ‘सीधी बात’ को पहले जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला और सीनियर न्यूज एंकर श्वेता सिंह भी होस्ट कर चुकी हैं। बीते वर्षों में ‘सीधी बात’ ने राजनीति, व्यवसाय और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। फिलहाल यह शो ऑफएयर है।


टैग्स आजतक सुधीर चौधरी प्रभु चावला सीधी बात नया शो
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago