होम / टीवी / सुधीर चौधरी पर एक बार फिर प्रशंसकों ने कुछ यूं लुटाया प्यार
सुधीर चौधरी पर एक बार फिर प्रशंसकों ने कुछ यूं लुटाया प्यार
'जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के पूर्व एडिटर-इन-चीफ व सीईओ और वर्तमान में ‘आजतक’ (AajTak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी को यूं ही टीआरपी का मास्टर नहीं कहा जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
'जी समूह’ (Zee Group) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) के पूर्व एडिटर-इन-चीफ व सीईओ और वर्तमान में ‘आजतक’ (AajTak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी को यूं ही टीआरपी का मास्टर नहीं कहा जाता है। उनका हर कदम ऐसा होता है कि रिकॉर्ड अपने आप ही बन जाता है।
इसे आप यहां इस तरह समझ सकते हैं कि ‘जी न्यूज’ में रहते हुए उन्होंने इसके लोकप्रिय शो ‘डीएनए’ (DNA) को लगातार टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे रखा। वहीं, 70 लाख ट्विटर फॉलोअर्स, 27 लाख फेसबुक फॉलोअर्स, सात लाख इंस्टा फॉलोअर्स की फैन फॉलोइंग रखने वाले सुधीर चौधरी की गिनती ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले दुनिया भर के टॉप-10 पत्रकारों में भी होती है।
अब जब सुधीर चौधरी ने ‘आजतक’ में अपनी नई पारी शुरू की है, तब भी उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल, जैसा कि सुधीर चौधरी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्हें अब अहसास होता है कि ‘जी’ को छोड़ने से पहले उन्हें एक बार अपने दर्शकों की राय भी जरूर लेनी चाहिए थी। शनिवार को एफएम रेडियो के शो में टेलिफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान सुधीर चौधरी ने अपनी और ‘डीएनए’ की राहें जुदा होने के बारे में पहले से दर्शकों को न बताए जाने को लेकर अपने फैंस की फीलिंग्स का ध्यान रखते हुए उनसे भी माफी मांगी थी। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया था कि अब जीवन में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले वह अपने दर्शकों से उनकी राय जरूर लेंगे।
अपने इसी वादे पर खरा उतरते हुए उन्होंने ‘आजतक’ पर अपने नए शो का नाम तय करने के लिए अपने प्रशंसकों से उनकी राय मांगी थी। इसके लिए उन्होंने बुधवार की शाम सात बजे आजतक की ओर से आयोजित ट्विटर स्पेस पर दर्शकों से न सिर्फ नए शो को लेकर उनके सुझाव मांगे बल्कि उनके तमाम सवालों के जवाब भी दिए और इसी दौरान उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बताया जाता है कि इस ट्विटर स्पेस को 1.25 लाख लोगों ने जॉइन किया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
आजतक ने इस बारे में एक ट्वीट के जरिये लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।
#AskSudhir में जुड़ने के लिए शुक्रिया??@sudhirchaudhary ने कई मुद्दों पर रखी अपनी राय और दिए आपके सवालों के जवाब...
— AajTak (@aajtak) July 13, 2022
सुनिए पूरी बातचीत: https://t.co/DPEJ1k2Ash
#SocialMediaSpecial #TwitterSpaces pic.twitter.com/tQ1LUIt84K
बता दें कि सुधीर चौधरी और आजतक मिलकर अपने 100 मिलियन व्युअर्स के लिए नया शो लाने की दिशा में जुटे हैं। इस नए शो को सुधीर चौधरी होस्ट करेंगे। यह शो न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद के निर्देशन में शुरू होगा। खबर मिली है कि सुधीर चौधरी का यह नया शो ‘आजतक’ पर रात नौ बजे सीनियर टीवी एंकर श्वेता सिंह द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘खबरदार’ की जगह प्रसारित होगा।
टैग्स आजतक जी न्यूज सुधीर चौधरी सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर नया शो ट्विटर स्पेस रिकॉर्ड