होम / टीवी / ’टीवी टुडे नेटवर्क’ में गौरव सावंत का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
’टीवी टुडे नेटवर्क’ में गौरव सावंत का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) में बड़े पदों पर हुए प्रमोशंस की लिस्ट में वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर गौरव सावंत का नाम भी शामिल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) में बड़े पदों पर हुए प्रमोशंस की लिस्ट में वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर गौरव सावंत का नाम भी शामिल है। उन्हें अब मैनेजिंग एडिटर (डिफेंस, स्ट्रैटेजिक अफेयर्स) के पद पर प्रमोट किया गया है। बता दें कि गौरव सावंत इस संस्थान से करीब 14 साल से जुड़े हुए हैं।
गौरव सावंत का जन्म दिल्ली में हुआ है। पिता की सेना में पोस्टिंग होने और बार-बार ट्रांसफर के कारण गौरव की पढ़ाई देश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में हुई है। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से की है। यहां से उन्होंने हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने यूके की ‘कार्डिफ’ (Cardiff) यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है।
गौरव सावंत को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 28 साल का अनुभव है। वह करीब आठ साल तक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (Indian Express) अखबार में रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
गौरव सावंत अब तक तमाम युद्ध कवर कर चुके हैं। उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध कवर किया था। इस दौरान कवरेज के लिए वह वहां करीब ढाई महीने तक रहे थे। इस पर उन्होंने ‘डेटलाइन कारगिल’ (Dateline Kargil) के नाम से किताब भी लिखी है। इसके अलावा उन्होंने लीबिया, इजिप्ट, ईराक और रूस-यूक्रेन की जंग भी कवर की है। इसके अलावा वह पहले ऐसे भारतीय पत्रकार हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना की ट्रेनिंग की कवरेज के दौरान उनके साथ सात बार हवाई जहाज से पैराशूट जंपिंग की है।
टैग्स इंडिया टुडे टीवी टुडे नेटवर्क गौरव सावंत मैनेजिंग एडिटर प्रमोशन