होम / टीवी / ‘Zee News’ को अलविदा बोलने के बाद अदिति त्यागी ने तलाशी नई मंजिल

‘Zee News’ को अलविदा बोलने के बाद अदिति त्यागी ने तलाशी नई मंजिल

जानी-मानी न्यूज एंकर अदिति त्यागी के बारे में खबर है कि ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम देने के बाद उन्होंने अब नई मंजिल तलाश ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जानी-मानी न्यूज एंकर अदिति त्यागी के बारे में खबर है कि ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम देने के बाद उन्होंने अब नई मंजिल तलाश ली है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, अदिति त्यागी अब जाने-माने पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में बतौर ग्रुप एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन करने जा रही हैं।

बता दें कि अदिति त्यागी ने पिछले दिनों ही ‘जी न्यूज’ से इस्तीफा दे दिया था। वह यहां सीनियर एंकर के साथ-साथ डिप्टी एडिटर की भूमिका में थीं।त्यागी के पास टीवी, प्रिंट, डिजिटल और रेडियो में एंकरिंग, रिपोर्टिंग, प्रॉडक्शन का करीब दो दशक का अनुभव है। उन्होंने कई प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम किया है।

त्यागी ने संयुक्त राष्ट्र, जलवायु शिखर सम्मेलन, पेरिस हमले और ब्रसेल्स हमले सहित दुनियाभर की खबरों को कवर किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य के प्रमुखों की हाई प्रोफइल यात्राओं की, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों की, राजनीतिक बहसों की और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज की एंकरिंग भी की है।

अदिति त्यागी इस चैनल के साथ करीब एक दशक से जुड़ी हुई थीं। ‘जी न्यूज’ से पहले वह सात साल से ज्यादा समय तक 'टीवी टुडे टीवी' (अब इंडिया टुडे टीवी) के साथ भी जुड़ी रही हैं। इसके अलावा वह पूर्व में  'CNBC TV 18' और 'The Pioneer' में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।


टैग्स जी न्यूज उपेंद्र राय नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग प्राइम टाइम एंकर भारत एक्सप्रेस ग्रुप एग्जिक्यूटिव एडिटर
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago