होम / टीवी / सीनियर न्यूज एंकर साक्षी जोशी ने न्यूज24 को कहा बाय, अब करेंगी ये काम
सीनियर न्यूज एंकर साक्षी जोशी ने न्यूज24 को कहा बाय, अब करेंगी ये काम
मशहूर टीवी एंकर व हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) की एसोसिएट एडिटर साक्षी जोशी के बारे में एक बड़ी खबर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मशहूर टीवी एंकर व हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) की एसोसिएट एडिटर साक्षी जोशी के बारे में एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साक्षी जोशी इस संस्थान में करीब साढ़े चार साल से अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में साक्षी जोशी ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पिछले महीने ही संस्थान को सौंप दिया था और फिलहाल नोटिस पीरियड पर काम कर रही थीं। अब यह नोटिस पीरियड भी पूरा हो गया है। साक्षी जोशी का यह भी कहना है कि वह मीडिया के वर्तमान हालात से खुश नहीं हैं और फिलहाल किसी भी न्यूज चैनल में जॉइन नहीं करेंगी।
हालांकि, अगले कदम के बारे में साक्षी का कहना था कि वह अब अपने यूट्यूब चैनल पर ध्यान केंद्रित करेंगी और इसकी ग्रोथ की दिशा में काम करेंगी।
बता दें कि करीब साढ़े चार साल पूर्व न्यूज24 जॉइन करने से पहले भी वह करीब चार साल तक पत्रकारिता से दूरी बना चुकी हैं। 2005 में ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष में ही साक्षी ने ‘टोटल टीवी’ में बतौर एंकर काम करना शुरू कर दिया था। यहां करीब 3 साल काम करने के बाद साक्षी ने 2008 में ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बतौर एंकर दो साल तक ‘इंडिया टीवी’ में काम करने के बाद साक्षी का अगला पड़ाव बना प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘बीबीसी वर्ल्ड सर्विस’।
2010 में इसके दिल्ली ऑफिस में साउथ एशिया ब्यूरो के रेडियो और ऑनलाइन सेक्शन में बतौर प्रड्यूसर साक्षी ने पत्रकारिता की इस विधा में भी हाथ आजमाया, लेकिन कुछ महीनों बाद ही वे टीवी न्यूज की दुनिया में वापस चली गईं। 2010 के आखिर में साक्षी ने ‘आईबीएन7’ को जॉइन किया और यहां दो साल की पारी के दौरान कई बार उनकी एंकरिंग चर्चा में रही। साक्षी जोशी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर भी ये जानकारी साझा की गई है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
अब आप लोगों से सिर्फ अपने YouTube Channel पर ही मुलाक़ात होगी।
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) August 14, 2020
ख़बर को ख़बर की ही तरह पेश करने का अब एकमात्र ज़रिया है ये मेरा
सहयोग करें, SUBSCRIBE नहीं किया है तो करें ??https://t.co/4xAncg5p5x https://t.co/n1GQ1lW9so
टैग्स साक्षी जोशी इस्तीफा न्यूज24 न्यूज एंकर