होम / टीवी / सीनियर न्यूज एंकर पीनाज त्यागी ने ‘न्यूज नेशन’ को बोला बाय

सीनियर न्यूज एंकर पीनाज त्यागी ने ‘न्यूज नेशन’ को बोला बाय

वह एक दशक से ज्यादा समय से इस मीडिया संस्थान के साथ जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर न्यूज एंकर व डिजिटल हेड अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी न्यूज एंकर पीनाज त्यागी ने ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह एक दशक से ज्यादा समय से इस मीडिया संस्थान के साथ जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर न्यूज एंकर व डिजिटल हेड अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में पीनाज त्यागी ने अपनी इस्तीफे की पुष्टि की है। पीनाज त्यागी का कहना था कि इस संस्थान से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है और वह हमेशा इस बात के लिए न्यूज नेशन की शुक्रगुजार रहेंगी। हालांकि, अपनी नई पारी के बारे में पीनाज त्यागी का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट शेयर करेंगी।  

पीनाज त्यागी को मीडिया में काम करने करीब 22 साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2003 में ‘जी न्यूज’ (Zee News) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब तीन साल ‘जी न्यूज’ में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह यहां से अलविदा कहकर ‘आजतक’ (AajTak) से जुड़ गईं। यहां अपने करीब नौ साल के सफर में उन्होंने आजतक के अलावा दिल्ली आजतक और तेज चैनल में एंकरिंग ओर डिबेट शो किए।

इसके बाद पीनाज त्यागी ने अक्टूबर 2013 में ‘न्यूज नेशन’ का दामन थाम लिया था और तब से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली पीनाज त्यागी की पढ़ाई-लिखाई भी इसी शहर से हुई है। समाचार4मीडिया की ओर से पीनाज त्यागी को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स एंकर इस्तीफा न्यूज नेशन पीनाज त्यागी रिजाइन
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

59 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago