होम / टीवी / जानी-मानी एंकर अदिति त्यागी ने Zee न्यूज से दिया इस्तीफा
जानी-मानी एंकर अदिति त्यागी ने Zee न्यूज से दिया इस्तीफा
जानी-मानी न्यूज एंकर अदिति त्यागी ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ अपने करीब दो दशक पुराने सफर को अलविदा बोल दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जानी-मानी न्यूज एंकर अदिति त्यागी ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ अपने करीब एक दशक पुराने सफर को अलविदा बोल दिया है। अंदरखाने से जुड़े सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। वह यहां सीनियर एंकर के साथ-साथ डिप्टी एडिटर की भूमिका में थीं।
त्यागी के पास टीवी, प्रिंट, डिजिटल और रेडियो में एंकरिंग, रिपोर्टिंग, प्रॉडक्शन का 19 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कई प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम किया है।
त्यागी ने संयुक्त राष्ट्र, जलवायु शिखर सम्मेलन, पेरिस हमले और ब्रसेल्स हमले सहित दुनियाभर की खबरों को कवर किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य के प्रमुखों की हाई प्रोफइल यात्राओं की, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों की, राजनीतिक बहसों की, ब्रेकिंग न्यूज कवरेज की एंकरिंग भी की है।
बता दें कि अदिति त्यागी इस चैनल के साथ करीब एक दशक से जुड़ी हुई थीं। ‘जी न्यूज’ से पहले वह सात साल से ज्यादा समय तक 'टीवी टुडे टीवी' (अब इंडिया टुडे टीवी) के साथ भी जुड़ी रही हैं। इसके अलावा वह पूर्व में 'CNBC TV 18' और 'The Pioneer' में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
टैग्स जी न्यूज एंकर इस्तीफा टीवी एंकर नई पारी जॉइनिंग अदिति त्यागी Zee न्यूज