होम / टीवी / लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का दर्द बताएगी वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी की ये फिल्म

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का दर्द बताएगी वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी की ये फिल्म

लॉकडाउन के दौरान भरी गर्मी में नंगे पैर चल रहे उन मजदूरों की पीड़ा को दिखाने का जिम्मा वरिष्ठ पत्रकार व फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी ने दिखाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

साल 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने साल 2020 में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया। ये एक ऐसी बीमारी थी जिसके बारे में ना तो कुछ जानकारी थी और ना ही कोई इलाज, देखते ही देखते ये बीमारी पूरी दुनिया में फैलने लगी और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। पिछले साल मार्च के महीने में ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त लॉकडाउन का निर्णय लिया था। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण था कोरोना वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं होना और देश के अस्पताओं को आगे की लड़ाई के लिए संसाधन मुहैया करवाना ताकि वो इस संकट का मजबूती से सामना कर सके।

लॉकडाउन लगाना एक दूरदर्शी निर्णय था लेकिन इस फैसले से अपने घरों से दूर रह रहे मजदूरों को बड़े संकट का सामना करना पड़ा। सब कुछ रुक जाने के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया और वो पैदल ही अपने अपने राज्यों की और निकल पड़े। भरी गर्मी में नंगे पैर चल रहे उन मजदूरों की पीड़ा को दिखाने का जिम्मा वरिष्ठ पत्रकार व फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी ने दिखाया है।

फिल्म का नाम '1232 KM' है और इसमें प्रवासी मजदूरों ने जो दर्द का अनुभव किया उसे दिखाने का प्रयास विनोद कापड़ी ने फिल्म में किया है। इस फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया गया है और इसे बेहद सराहना भी प्राप्त हो रही है। मीडिया जगत के कई बड़े पत्रकारों ने विनोद कापड़ी की इस फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।

इस फिल्म का ट्रेलर लगभग 2 मिनट का है और इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे उस समय मजदूरों के पास खाने को अनाज तक नहीं था। बीच में बैकग्राउंड में सुखविंदर सिंह की आवाज में गाना भी आपको सुनाई देगा जिसमें उन मजदूरों का दर्द बताने की कोशिश की गई है। फिल्म के गीत और संगीत में एक बार फिर आपको गुलजार और विशाल भारद्वाज की जोड़ी मिलेगी।

विनोद कापड़ी की यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 मार्च को रिलीज होगी। आपको बता दें कि विनोद कापड़ी एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और कई बड़े चैनल्स में अहम पदों पर वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं और इन दिनों फिल्म निर्देशन में काम कर रहे हैं। इससे पहले भी विनोद फीचर फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' और ‘पीहू’ का डायरेक्शन कर चुके हैं।  

यहां देखें ट्रेलर-


टैग्स विनोद कापड़ी कोरोना वायरस लॉकडाउन प्रवासी मजदूर
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago