होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह ने ‘NDTV’ में अपनी पारी को दिया विराम, नई दिशा में बढ़ाए कदम
वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह ने ‘NDTV’ में अपनी पारी को दिया विराम, नई दिशा में बढ़ाए कदम
समाचार4मीडिया से बातचीत में उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह दो दशक से ज्यादा समय से इस संस्थान के साथ जुड़े हुए थे और वर्तमान में सीनियर एडिटर (पॉलिटिक्स और फॉरेन अफेयर्स) के पद पर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह दो दशक से ज्यादा समय से इस संस्थान के साथ जुड़े हुए थे और वर्तमान में सीनियर एडिटर (पॉलिटिक्स और फॉरेन अफेयर्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। बता दें उमाशंकर सिंह ने नई दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में उमाशंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी 2003 को ‘एनडीटीवी’ जॉइन किया था और 15 जुलाई 2025 उनका इस संस्थान में आखिरी कार्यदिवस था।
उमाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर भी अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दी है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, सूचना मित्रों, मैं एनडीटीवी से इस्तीफ़ा दे चुका हूँ। इस्तीफ़े के तुरंत बाद लिथुआनिया के दौरे पर चला गया था। अपनी तरफ़ से औपचारिक ऐलान के लिए देश लौटने का इंतज़ार कर रहा था। बीती रात लौटा हूँ और आज आप सभी को ये जानकारी दे रहा हूँ।
स्वतंत्र रूप से अपना काम शुरू कर दिया है। इसमें आप सभी का सहयोग चाहूँगा। कारण और निवारण जैसे मुद्दों पर फिर कभी बात होगी… फ़िलहाल तो बस तन मन धन से मेरा साथ दीजिए। अंत में बशीर बद्र साहब का ये शेर जो हौसला देता है।
“हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है
जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा”
मिलते हैं।’
सूचना
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) July 23, 2025
मित्रों
मैं एनडीटीवी से इस्तीफ़ा दे चुका हूँ। इस्तीफ़े के तुरंत बाद लिथुआनिया के दौरे पर चला गया था। अपनी तरफ़ से औपचारिक ऐलान के लिए देश लौटने का इंतज़ार कर रहा था। बीती रात लौटा हूँ और आज आप सभी को ये जानकारी दे रहा हूँ।
स्वतंत्र रूप से अपना काम शुरू कर दिया है।…
गौरतलब है कि 1995 बैच के ‘आईआईएमसी’ (IIMC) के छात्र रहे उमाशंकर सिंह को मीडिया में काम करने का करीब तीस साल का अनुभव है। पूर्व में वह कुछ समय के लिए ‘सहारा’ और दो साल से भी लंबे समय तक कश्मीर में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।
टैग्स