होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार स्वप्निल सोनल की ‘Zee Media’ में वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार स्वप्निल सोनल की ‘Zee Media’ में वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी

स्वप्निल सोनल इससे पहले इस मीडिया समूह में दिल्ली ब्यूरो चीफ (जी-बिहार/झारखंड) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार स्वप्निल सोनल (Swapnil Sonal) ने 'जी मीडिया' (ZEE Media) समूह में वापसी की है। इस बार उन्हें यहां पर असिस्टेंट एडिटर (जी-बिहार/झारखंड) की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि स्वप्निल सोनल इससे पहले इस मीडिया समूह में दिल्ली ब्यूरो चीफ (जी-बिहार/झारखंड) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने 'जी मीडिया'  से इस्तीफा देकर ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज स्टेट बिहार/झारखंड’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी। यहां उन्होंने बतौर इनपुट एडिटर जॉइन किया था, लेकिन अब वह वापस 'जी मीडिया' में आ गए हैं।

मूल रूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले स्वप्निल सोनल को मीडिया में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘ईटीवी’ (Etv) में चीफ रिपोर्टर रह चुके हैं। इसके अलावा करियर के शुरुआती दिनों में वह झारखंड में ‘वनांचल प्रहरी‘ (vananchal prahari) और ‘दैनिक जागरण‘ अखबार में बतौर रिपोर्टर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो स्वप्निल सोनल ने रांची के ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज’ (St. Xavier's College) से मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। समाचार4मीडिया की ओर से स्वप्निल सोनल को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी मीडिया असिस्टेंट एडिटर स्वप्निल सोनल जी बिहार झारखंड
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago