होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार शोभा राम ने ‘इंडिया न्यूज’ को कहा अलविदा, तलाशी नई मंजिल

वरिष्ठ पत्रकार शोभा राम ने ‘इंडिया न्यूज’ को कहा अलविदा, तलाशी नई मंजिल

वरिष्ठ पत्रकार शोभा राम ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां पर वह सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर नेशनल चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभा राम ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। यहां पर वह सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर नेशनल चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। समाचार4मीडिया से बातचीत में शोभा राम ने बताया कि उन्होंने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nationa) नेशनल में जॉइन किया है।

शोभा राम को तमाम न्यूज चैनल्स और अखबारों में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘एपीएन’ (APN), ‘स्वराज एक्सप्रेस’ (Swaraj Express), ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV), ‘जैन टीवी न्यूज’ (Jain Tv news), ‘एटूजेड’ (A2Z), ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) और ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इसके अलावा वह ‘सी वोटर’ (C-Voter) में ओपिनियन एनॉलिस्ट के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’, ‘नवभारत टाइम्स’, ‘जनसत्ता’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘कुबेर टाइम्स’ और ‘सुलभ इंडिया मैगजीन’ जैसे प्रतिष्ठित अखबारों और मैगजींस में उनके तमाम आर्टिकल्स भी छप चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट शोभा राम ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के 1993-94 बैच के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने यहां से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। समाचार4मीडिया की ओर से शोभा राम को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज नेशन प्रड्यूसर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग शोभा राम
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 minute ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

57 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago