होम / टीवी / दर्शकों व पाठकों ने आज मीडिया पर विश्वास करना छोड़ दिया है: शमशेर सिंह

दर्शकों व पाठकों ने आज मीडिया पर विश्वास करना छोड़ दिया है: शमशेर सिंह

'मीडिया संवाद 2023' कार्यक्रम में 'इंडिया डेली लाइव' के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह ने मीडिया के बदलते हुए परिदृश्यों और उनसे जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के बारे में चर्चा की। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

समाचार4मीडिया (samachar4media) ने पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर चर्चा करने और चुनौतियों की पहचान करने के लिए एक सितबंर को दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर में 'मीडिया संवाद 2023' कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां विभिन्न पैनल पर चर्चा की गई। इस दौरान 'इंडिया डेली लाइव' के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह ने मीडिया के बदलते हुए परिदृश्यों और उनसे जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के बारे में चर्चा की। 

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने कहा कि पच्चीस सालों से ज्यादा समय से मैं टेलीविजन में हूं और देश के चार से पांच न्यूज चैनल में काम कर चुका हूं। 'आजतक' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'इंडिया टीवी', 'रिपब्लिक भारत', 'जी मीडिया' में काम कर चुका हूं और अब डेढ़ महीने पहले 'इंडिया डेली लाइव' चैनल लॉन्च किया है। अभी तक मैंने दो चैनल लॉन्च किए हैं, पहला 'रिपब्लिक भारत' और अब दूसरा 'इंडिया डेली लाइव'। मैं रिपोर्टर रहा हूं और दस देशों के बड़े इवेंट्स को मैं बतौर रिपोर्टर कवर कर चुका हूं। रिपोर्टिंग के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुका हूं।

जब मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि 'मीडिया संवाद' कार्यक्रम में मैं भी चर्चा करूंगा, तो मुझे कई कमेंट्स आए, जिनमें से कई मीडिया में काम करने वाले लोगों थें। कुछ कमेंट्स मीडिया में आने की चाह रखने वाले लोगों के थे और कुछ ऐसे भी कमेंट्स थे, जो सिर्फ मीडिया के बारे में जानना चाहते थे। लेकिन जब मैंने इन कमेंट्स को पढ़ा, तो बेहद निराश हुआ, बड़ी हताशा महसूस हुई, क्योंकि इनमें से कुछ लोगों ने कहा कि मीडिया आज वेंटिलेटर पर है, इस पर चर्चा जरूर करना। एक ने लिखा कि मीडिया की ऐसी स्थिति है कि कोई व्यक्ति ऑफिस लंंच लेकर जाता है और उससे लंच से पहले ही कह दिया जाता है कि अब आपकी नौकरी नहीं रही और दूसरे ही पल उसे अपना लंच घर जाकर करना पड़ता है। ये मेरे और अब सब के लिए चिंतन और आत्ममंथन करने का विषय है कि उस मैसेज बॉक्स में एक भी कमेंट ऐसा नहीं था, जिसको यहां मैं शेयर यहां कर सकूं। सभी निगेटिव कमेंट्स थे। इसलिए अब ये वक्त आत्ममंथन करने का है।

वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने आगे कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती ये है कि दर्शकों ने, पाठकों ने मीडिया पर विश्वास करना छोड़ दिया है। मीडिया को वह अविश्वास की नजर से देखते हैं और इस पर अब भरोसा नहीं करते हैं। हम भले ही खुश हो जाएं। जब हम चार-चार, पांच-पांच घंटे सर्वे दिखाते हैं, तो लोग पूछतें हैं कि यह सर्वे सही है, क्यां फलां आदमी जीत जाएगा या नहीं। घर पर भी लोग चर्चा करते हैं कि सर्वे तो दिखा दिया, पर कैसे दिखाया, समझ नहीं आता। इसलिए विश्वसनीयता की जो बात है, वह लगभग खत्म हो चुकी है। न कोई हमारी खबरों पर और न ही अब हम पर कोई विश्वास करता है। मैं तो रिपोर्टर रहा हूं और वो दौर भी देखा है, जब हम फील्ड में जाते थे, तब कितना सम्मान मिलता था और लोग हमें किस तरह से देखते थे। वहीं आज की स्थिति देख लो। जब आप पर किसी का भरोसा उठता है, आप पर किसी का विश्वास कम होता है, तो उसका दूसरा पहलू  है कि आपके प्रति उसका सम्मान कम हो जाएगा। तो हमने भरोसा भी खोया और सम्मान भी। इसलिए आज हम जंग लड़ रहे हैं कि लोग हम पर भरोसा करें और सम्मान करें। दोनों चीजों की लड़ाई चल रही है।

वहीं दूसरा मुद्दा है चेहरा। आज की तारीख में सवाल उठता है कि चेहरा बनता कैसे है। आज कोई चेहरा कैसे बना। एंकर चेहरा बना अपनी खबरों से, अच्छी रिपोर्टिंग से, रिपोर्टर रिपोर्टर बना अपनी रिपोर्टिंग से। लेकिन आजकल चेहरे से लोगों का विश्नास कम हो गया है। आज कोई चेहरा कोई बात कहता है कि तो लोग उसे माउथ पीस समझते हैं। उनको लगता है कि इसमें दम नहीं है। ये कहीं की बात कहीं बोल रहा है। किसी के कहने पर बोल रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह का पूरा वक्तव्य आप नीचे देख-सुन सकते हैं:

 


टैग्स पत्रकार पत्रकारिता शमशेर सिंह मीडिया संवाद 2023
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago