होम / टीवी / लीगल नोटिस के जवाब में बोले सुधीर चौधरी, आखिरी दम तक सच के रास्ते पर ही चलूंगा

लीगल नोटिस के जवाब में बोले सुधीर चौधरी, आखिरी दम तक सच के रास्ते पर ही चलूंगा

वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेजिडेंट श्रीनिवास बीवी ने एक लीगल नोटिस भेजा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी को कांग्रेस के एक नेता ने लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेजिडेंट श्रीनिवास बीवी ने भेजा है।

अपने अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में कांग्रेस नेता ने एक वीडियो का हवाला देते हुए सुधीर चौधरी और ‘आजतक’ पर ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ शो (Black&White) के माध्यम से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

यही नहीं, कांग्रेस नेता ने इन दोनों से माफी मांगने और उक्त वीडियो को मानहानिकारक बताते हुए सभी प्लेटफॉर्म्स से तुरंत डिलीट करने के लिए कहा है। इसके साथ ही अपने चैनल पर बिना शर्त माफीनामा प्रसारित करने और उस माफीनामे को ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट करने के लिए कहा है। ऐसे न करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

लीगल नोटिस में श्रीनिवास बीवी के अधिवक्ता की ओर से कहा गया है, ’25 मार्च को हमारा क्लाइंट आजतक के ट्विटर हैंडल से पोस्ट हुए एक वीडियो को देखकर चकित रह गया। इस वीडियो को 24 मार्च को आजतक ने अपने शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में दिखाया था। इस वीडियो में दुर्भावनापूर्ण तरीके से राहुल गांधी की तुलना एक ऐसे व्यक्ति से की गई है, जो डकैती में पकड़ा गया है। इस तरह का वीडियो पब्लिश कर आपने पत्रकारिता के नियमों और मानकों का उल्लंघन किया है। इस तरह के वीडियो से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है और इससे कांग्रेस पार्टी पर सीधा निशाना साधा गया है।’

वहीं, इस तरह का लीगल नोटिस मिलने के बाद सुधीर चौधरी ने भी एक ट्वीट के जरिये अपना जवाब दिया है। अपने इस ट्वीट में सुधीर चौधरी ने लिखा है, ‘मैं सच्चाई बोलता हूं, देश की खातिर बोलता हूं। और आखिरी दम तक सच के रास्ते पर ही चलूंगा।’ 

बता दें कि इससे पहले श्रीनिवास बीवी ने एक ट्वीट कर सुधीर चौधरी को कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहने की बात कही थी, जिस पर सुधीर चौधरी ने रीट्वीट कर कहा था कि ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’ 

गौरतलब है कि सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद से राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। मीडिया में यह मुद्दा इन दिनों जोर-शोर से छाया हुआ है और तमाम न्यूज चैनल्स पर कई तरह की चर्चा की जा रही है।


टैग्स आजतक राहुल गांधी नोटिस सुधीर चौधरी कांग्रेस नेता सीधी बात लीगल नोटिस भारतीय युवा कांग्रेस इंडियन यूथ कांग्रेस श्रीनिवास बीवी
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

53 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago