होम / टीवी / सीनियर जर्नलिस्ट मारिया शकील ने CNN-News18 में अपनी पारी को दिया विराम
सीनियर जर्नलिस्ट मारिया शकील ने CNN-News18 में अपनी पारी को दिया विराम
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस दौरान वह तमाम बड़ी पॉलिटिकल घटनाओं को कवर कर चुकी हैं और कई राजनेताओं का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुकी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अपनी बेहतरीन पेशकश, शानदार आवाज़ और अनोखी शैली के लिए पहचानी जाने वाली सीनियर न्यूज एंकर मारिया शकील ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) से इस्तीफा दे दिया है। वह इस नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज18’ (CNN-News18) में बतौर पॉलिटिकल एडिटर और सीनियर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मारिया शकील इस चैनल से करीब 18 साल से जुड़ी हुई थीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस दौरान वह तमाम बड़ी पॉलिटिकल घटनाओं को कवर कर चुकी हैं और तमाम बड़े राजनेताओं का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुकी हैं।
खबर है कि वह जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट को लीड करेंगी। हालांकि, यह प्रोजेक्ट क्या होगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें कि मारिया शकील को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके शो ‘NewsEpicentre’ को प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली मारिया शकील ने दिल्ली में ‘जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से मारिया शकील को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स इस्तीफा सीएनएन-न्यूज18 मारिया शकील रिजाइन पॉलिटिकल एडिटर सीनियर एंकर