होम / टीवी / ‘न्यूज इंडिया’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार चंद्रसेन वर्मा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

‘न्यूज इंडिया’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार चंद्रसेन वर्मा, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करीब तीन दशक से सक्रिय डॉक्टर चंद्रसेन वर्मा ने नोएडा फिल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करीब तीन दशक से सक्रिय डॉक्टर चंद्रसेन वर्मा ने नोएडा फिल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। चंद्रसेन वर्मा को ’न्यूज इंडिया’ में उत्तर प्रदेश का रेजिडेंट एडिटर बनाया गया है। माना जा रहा है कि चंद्रसेन वर्मा के अनुभव और रिपोर्टर नेटवर्क का ‘न्यूज इंडिया’को काफी फायदा मिलेगा ।

चंद्रसेन वर्मा तेजतर्रार और काफी सुलझे हुए पत्रकार माने जाते हैं। चंद्रसेन वर्मा पूर्व में करीब 15 साल तक ‘सहारा समय‘ से जुड़े रहे हैं। चंद्रसेन वर्मा वर्ष 2003 में ‘सहारा ग्रुप‘ से जुड़े थे। यहां उन्होंने डिजिटल सेक्शन में एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी भी संभाली। 

चंद्रसेन वर्मा को प्रिंट मीडिया का भी काफी तजुर्बा है। हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान ही चंद्रसेन का पत्रकारिता से जुड़ाव हुआ। वर्ष 1991 में उन्होंने ‘दैनिक हिंदुस्तान‘ के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। चंद्रसेन वर्मा ने लखनऊ में रिपोर्टिंग भी की है। वर्ष 2001 से 2003 तक उन्होंने ‘जनसत्ता‘ में बतौर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाली।

चंद्रसेन वर्मा जनता के मुद्दे उठाने के पक्षधर रहे हैं। वह एक तरफ सरकार के विकास के एजेंडे के साथ हैं तो दूसरी तरफ सवालों की धार भी बनाए रखने वाले पत्रकार हैं। माना जा रहा है कि चंद्रसेन वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम सटीक सवाल उठाएगी और बेबाक होकर रिपोर्ट दिखाएगी। नेशनल चैनल के तौर पर ‘न्यूज इंडिया‘ को इसका काफी फायदा होगा।

समाचार4मीडिया की ओर से चंद्रसेन वर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज इंडिया रेजिडेंट एडिटर चंद्रसेन वर्मा
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago