होम / टीवी / इस बड़े पद पर अब ‘India Ahead’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अग्निहोत्री

इस बड़े पद पर अब ‘India Ahead’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अग्निहोत्री

आशुतोष अग्निहोत्री इससे पहले ‘TV7 भारत’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह 'हिन्दी ख़बर' में कंसल्टेंट एडिटर के तौर पर भी अपनी पारी खेल चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष अग्निहोत्री ने ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) न्यूज चैनल के साथ मीडिया में अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां रेजिडेंट एडिटर (एनसीआर) के पद पर जॉइन किया है। आशुतोष अग्निहोत्री इससे पहले ‘TV7 भारत’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह 'हिन्दी ख़बर' में कंसल्टेंट एडिटर के तौर पर भी अपनी पारी खेल चुके हैं।

बता दें कि टीवी की दुनिया में आने से पहले आशुतोष अग्निहोत्री ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में कार्यरत थे। वह इस अखबार के साथ करीब 12 साल से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने कानपुर और नोएडा में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अखबार के साथ अपने एक दशक से ज्यादा के सफर में वह रायबरेली, इटावा, नोएडा और गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ भी रह चुके हैं।

आशुतोष अग्निहोत्री को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2006 में आगरा में ‘राष्ट्रीय सहारा’ से की थी। हालांकि, वह यहां महज एक साल ही कार्यरत रहे और वर्ष 2007 में ‘राष्ट्रीय सहारा’ को अलविदा कहकर उन्होंने ‘अमर उजाला’ के आगरा एडिशन का दामन थाम लिया। करीब तीन साल बाद वर्ष 2010 में ‘अमर उजाला’ में उन्हें एटा के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी दी गई।

वर्ष 2011 में ‘अमर उजाला’ को बाय बोलकर उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ का रुख कर लिया और कानपुर में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी नई पारी शुरू कर दी। यहां वर्ष 2012 में प्रबंधन ने उन्हें रायबरेली का ब्यूरो चीफ नियुक्त कर दिया। इसके एक साल बाद ही वर्ष 2013 में उन्हें इटावा के ब्यूरो चीफ का जिम्मा संभालने का मौका मिला। यहां भी करीब एक साल तक यह जिम्मेदारी निभाने के बाद 2014 में उन्हें कानपुर में चीफ क्राइम रिपोर्टर की नई भूमिका सौंपी गई। इस पद पर उन्होंने करीब दो साल तक काम किया।

इसके बाद आशुतोष अग्निहोत्री को प्रबंधन ने नोएडा भेज दिया, जहां उन्होंने हरियाणा डेस्क पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में चुनाव डेस्क की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद प्रबंधन ने पहले उन्हें नोएडा और फिर गाजियाबाद के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी सौंपी। कुछ समय पूर्व प्रबंधन ने उन्हें नोएडा मुख्यालय में डेस्क पर वापस बुला लिया था। इसके बाद उन्होंने यहां से बाय बोलकर ‘हिन्दी खबर’ के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था और अब ‘TV7 भारत’ होते हुए ‘इंडिया अहेड’ पहुंचे हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के रहने वाले आशुतोष अग्निहोत्री ने वहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की। उन्होंने आगरा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से आशुतोष अग्निहोत्री को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स हिन्दी खबर आशुतोष अग्निहोत्री इंडिया अहेड नई पारी नियुक्ति रेजिडेंट एडिटर अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago