होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा ने इस चैनल से किया नए सफर का आगाज

वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा ने इस चैनल से किया नए सफर का आगाज

पूर्व में तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं स्मिता शर्मा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर स्मिता शर्मा ने ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर कान्ट्रीब्यूटिंग एडिटर (Contributing Editor) जॉइन किया है।

पत्रकारिता में अपने 17 साल से ज्यादा के करियर में स्मिता शर्मा को प्रिंट, टीवी और डिजिटल में काम करने का अनुभव है। पूर्व में वह द ट्रिब्यून, आईबीएन7/सीएनएन-आईबीएन, इंडिया टुडे टीवी/आजतक, डीडी न्यूज और टीवी9 भारतवर्ष में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

स्मिता शर्मा को देश के उन एंकर्स में गिना जाता है, जो ग्राउंड जीरो से तेजतर्रार रिपोर्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। कश्मीर की गलियों में उनकी दिल को छू लेने वाली रिपोर्टिंग ने उन्हें काफी सुर्खियां दिलवाईं। कई देशों में जाकर उन्होंने मौके से रिपोर्टिंग की है।

स्मिता शर्मा की नियुक्ति के बारे में ‘इंडिया अहेड’ के एडिटर-इन-चीफ भूपेंद्र चौबे का कहना है, ‘चैनल में स्मिता की नियुक्ति को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। मैं वर्षों से स्मिता के काम का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। समूह को और आगे ले जाने में स्मिता का अनुभव काफी काम आएगा।’


टैग्स टीवी9 भारतवर्ष स्मिता शर्मा इंडिया अहेड
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago