होम / टीवी / वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के जवाब से नेता हुए 'खामोश', वीडियो वायरल

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के जवाब से नेता हुए 'खामोश', वीडियो वायरल

वरिष्ठ पत्रकार और ‘टीवी9 यूपी-उत्तराखंड’ के सलाहकार संपादक अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने शो ‘अब उत्तर चाहिए’ में नेताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पीएम मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से ही इस पर राजनीति हो रही है। दरअसल कुछ विपक्षी दलों के कहना है कि देश में बढ़ती हुई महंगाई के बीच में पीएम मोदी जनता की गाढ़ी कमाई का 400 करोड़ रुपए खर्च कर देते है। इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार और ‘टीवी9 यूपी-उत्तराखंड’ के सलाहकार संपादक अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने शो ‘अब उत्तर चाहिए’ में नेताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई।

करीब 9 मिनटे के इस वीडियो में वे नेताओं के उस दोगलेपन को उजागर करते हुए नजर आए, जिसमें वे खुद करोड़ों के मकान में रहते हैं, लेकिन वोट के खातिर वे गरीब को आगे कर देते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नेताओं के यहां जब शादी होती है तो करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन बेचारा गरीब एक स्कूटर तक नहीं ले पा रहा है। पानी की तरह पैसा बहाने वाले नेता जब गरीब की बात करते हैं, तो दुःख होता है।

उन्होंने कहा कि हमको गुलाम बनाने के लिए जिन स्थानों को तोड़ा गया कि हमारी आत्मा पर भी नियंत्रण हो जाए उन स्थानों का पुनरुद्धार नहीं होगा, तो किन स्थानों का होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप हवाई जहाज और कोठियों में करोड़ों खर्च कर दे तो आपको कोई समस्या नहीं है, लेकिन भारत की आत्मा काशी में अगर शिव का कोई काम हो गया, तो नेताओं को दर्द हो रहा है।

नेताओं की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि कइयों के यहां तो 100 एसी लगे है, जब मिलने जाते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे इंद्र की सभा हो, नेताओं के तो पशु पक्षी भी विदेशी होते हैं। उन्होंने कहा कि मक्का मदीना, वेटिकन, स्वर्ण मंदिर पर नेता सवाल खड़ा नहीं करते लेकिन अयोध्या, काशी के विकास पर आपको समस्या क्यों है?

अंत में उन्होंने कॉरिडोर का समर्थन करते हुए कहा कि इस देश की आत्मा मंदिर में बसती है, साधु संतों का यह देश तमाम आक्रमण के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखे हुए है इसलिए ऐसे कार्यों पर अगर नेता राजनीति न करे तो बेहतर है। अमिताभ अग्निहोत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके एक-एक शब्द का समर्थन कर रहे हैं।


टैग्स अमिताभ अग्निहोत्री वरिष्ठ पत्रकार नेता वीडियो करारा जवाब
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago