होम / टीवी / Network 18: सीएनबीसी आवाज के आलोक जोशी ने उठाया ‘बड़ा’ कदम
Network 18: सीएनबीसी आवाज के आलोक जोशी ने उठाया ‘बड़ा’ कदम
2016 में तत्कालीन संपादक संजय पुगलिया के इस्तीफे के बाद आलोक जोशी को चैनल का प्रभार सौंपा गया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नेटवर्क 18 के बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी’ आवाज के संपादक आलोक जोशी के बारे में बड़ी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने समूह से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर है। चैनल की कमान संभालने के साथ-साथ वे चैनल के प्राइम टाइम शो ‘आवाज अड्डा’ को भी होस्ट करते हैं। आवाज अड्डा की खासियत है कि ये ऐसा डिबेट शो है, जहां गेस्ट सौम्यता के साथ अपनी बात कहते हैं, कई गूढ़ विषयों पर बड़ी सरलता के साथ ये दर्शकों को सभी पक्षों से अवगत कराता है। टीआरपी की दृष्टि से भी ये शो काफी सफल रहा है। शो के अंत में आलोक जोशी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला शेर भी इस शो को अलग पहचान देता है। बेस्ट बिजनेस टॉक शो के तौर पर आवाज अड्डा प्रतिष्ठित enba अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।
वे चैनल के साथ 15 साल के लंबे समय से जुड़े रहे हैं। 2016 में तत्कालीन संपादक संजय पुगलिया के इस्तीफे के बाद आलोक जोशी को ही चैनल का प्रभार सौंपा गया था। उससे पहले वे एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर कार्य रहे थे।
गौरतलब है कि आलोक जोशी ने सीएनबीसी आवाज को 2004 में जॉइन किया था। इससे पहले 2000-2004 तक आलोक बीबीसी के साथ बतौर प्रड्यूसर काम कर चुके हैं। अस्सी के दशक के आखिरी सालों में इलाहबाद पत्रिका के साथ करियर की शुरुआत करने वाले आलोक ने 1990 में टाइम्स समूह के अखबार नवभारत टाइम्स के साथ काम किया। वे वहां रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत थे। उसके बाद 1995 में उन्होंने ‘आजतक’ चैनल जॉइन किया जहां वे ‘बिजनेस आजतक’ शो की एंकरिंग भी करते थे। आजतक के साथ वे करीब 6 साल जुड़े रहे।
टैग्स आलोक जोशी सीएनबीसी आवाज नेटवर्क 18