होम / टीवी / न्यूज नेशन चैनल के मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, लिखा ये विदाई संदेश
न्यूज नेशन चैनल के मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, लिखा ये विदाई संदेश
वर्ष 2013 से चैनल के साथ जुड़े हुए थे अजय कुमार। अपना इस्तीफा देने के कारणों के बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि यहां मैनेजिंग एडिटर के तौर पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अपने इस्तीफा देने के कारणों के बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।
समाचार4मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अजय कुमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अजय कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2013 से इस चैनल के साथ जुड़े हुए थे। वह चैनल को लॉन्च करने वाली कोर टीम के सदस्य भी थे।
इससे पहले वह ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे और ‘आजतक’ में चैनल हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अजय कुमार ने बताया कि वह फिलहाल अपने घर जा रहे हैं। वहां से लौटकर आने के बाद ही वह आगे के बारे में कोई फैसला लेंगे।
अपने इस्तीफे के बारे में अजय कुमार ने चैनल के अपने साथियों को एक मैसेज भी किया है, इस मैसेज में अजय कुमार ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है। अजय कुमार की ओर से किए गए इस मैसेज को आप यहां हूबहू पढ़ सकते हैं।
Dear Colleagues,
I have resigned from my present duties and responsibilities at News Nation. Being part of the core team that launched the channel, a team of super professionals who have worked hard with dedication to reach great heights, I must say I have had a rocking time with all of you. Starting from scratch to reaching 11% market share in Jan 2019 in a highly competitive market is no joke, and we all did it.
I thank personally all, with whom I have interacted at personal level and those whom, I met virtually, for their cooperation and goodwill. By God’s grace, I think, I am one of the few TV professionals to have been part of the core team that launched three successful TV News Channels – Aaj Tak, Star News & News Nation.
Once again, I thanks all for you kind cooperation and your everlasting good will.
Thanks.
Ajay Kumar
टैग्स इस्तीफा न्यूज नेशन अजय कुमार