होम / टीवी / ‘Times Now’ में सीनियर एडिटर अंकित त्यागी ने दिया इस्तीफा

‘Times Now’ में सीनियर एडिटर अंकित त्यागी ने दिया इस्तीफा

‘इंडिया टुडे’ में अपनी एक दशक से ज्यादा लंबी पारी को विराम देकर उन्होंने पिछले साल ही 'टाइम्स ग्रुप' जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने टीवी एंकर और ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में सीनियर एडिटर अंकित त्यागी के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अंकित त्यागी ने पिछले साल जुलाई में यहां अपनी पारी की शुरुआत की थी।

बता दें कि अंकित त्यागी इससे पहले एक दशक से ज्यादा समय से ‘इंडिया टुडे’ (India Today) से जुड़े हुए थे और डिप्टी एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अंकित त्यागी का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है।

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, त्यागी ने अगस्त के दूसरे हफ्ते में ही ‘टाइम्स नाउ’ को अलविदा कह दिया था और फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर चल रहे थे। ‘टाइम्स ग्रुप’ में अपनी पारी के दौरान अंकित त्यागी ने ‘टाइम्स नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ दोनों चैनल्स के लिए प्राइम टाइम शोज की एंकरिंग की। यूपी इलेक्शन की कवरेज के दौरान उन्होंने चैनल में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान उन्होंने राज्य भर में जाकर एक महीने से अधिक समय तक ऑन ग्राउंड डेली शो चलाया। वह चैनल के प्रमुख चेहरों में शामिल थे। हाल ही में उन्हें ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में इनपुट डेस्क का हेड और रिपोर्टिंग टीम का इंचार्ज भी बनाया गया था। 

बता दें कि ‘इंडिया टुडे’ में अपने लगभग साढ़े दस साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने चैनल की पॉलिटिकल और चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज भी कवर कीं।


टैग्स इंडिया टुडे टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ इस्तीफा टीवी एंकर रिजाइन टाइम्स नाउ नवभारत एचडी
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago