होम / टीवी / 'न्यूज24' से विदाई लेकर सीनियर एंकर सऊद मोहम्मद खालिद ने तलाशी अब नई मंजिल

'न्यूज24' से विदाई लेकर सीनियर एंकर सऊद मोहम्मद खालिद ने तलाशी अब नई मंजिल

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में साढ़े 3 साल से ज्यादा की सफल पारी खेलने के बाद सीनियर न्यूज एंकर सऊद मोहम्मद खालिद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि चैनल में साढ़े 3 साल से ज्यादा की सफल पारी के बाद चैनल का प्राइम टाइम चेहरा रहे सीनियर न्यूज एंकर सऊद मोहम्मद खालिद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां सीनियर न्यूज एंकर कम सीनियर प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे।

‘न्यूज24’ से विदाई लेने के बाद अब सऊद मोहम्मद खालिद ने ‘जी हिन्दुस्तान’ में अपने नए सफर की शुरुआत की है। यहां भी उन्हें सीनियर न्यूज एंकर कम सीनियर प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद खालिद ‘जी हिन्दुस्तान’ में भी प्राइम टाइम का चेहरा होंगे, फिलहाल यहां उन्होंने एंकर की अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।  

मोहम्मद खालिद बीते 12 सालों से ज्यादा समय से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वे पिछले साढ़े 3 सालों में ‘न्यूज24’  में कई प्राइम टाइम कार्यक्रमों की एंकरिंग कर चुके हैं। फिलहाल इन दिनों  वे रात 10 बजे अपने कार्यक्रम ‘10 की डिस्कवरी’ के जरिए खबरों के बिल्कुल अलग पहलुओं को दर्शाते हुए दर्शकों को हर दिन एक नई डिस्कवरी से रूबरू कराते थे।

अक्टूबर 2009 में IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) से इंटर्न के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले सऊद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ताल्लुक रखते हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हासिल करने के साथ ही, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविघालय से मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और आंग्रेजी विषयों से स्नातक करने और उसी समय से थिएटर में एक्टिंग का शौक रखने वाले मोहम्मद खालिद को पढ़ाई के दौरान ही गोरखपुर के एक केबल चैनल में एंकरिंग करने का मौका मिला और यहीं से उन्हें पत्रकारिता में करियर बनाने की प्रेरणा मिली और सऊद दिल्ली चले आए।

शुरुआती महीनों में IBN7 में व्यावहारिक पत्रकारिता की ABCD सीखने के बाद उन्होंने विभिन्न न्यूज चैनलों का रुख किया। सऊद ने शुरुआती दौर में रीजनल चैनलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उनमें प्राइम टाइम डिबेट्स का चेहरा बन गए। उन्होंने ‘इंडिया न्यूज मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़’ चैनल में ‘आज का एजेंडा’ नामी डीबेट शो को होस्ट किया।

हिंदी के साथ-साथ उर्दू भाषा पर भी अच्छी पकड़ के दम पर मोहम्मद खालिद ने जी मीडिया के उर्दू नेश्नल चैनल 'जी सलाम' में एंट्री की और अपने तेज-तर्रार सवालों के दम पर चैनल के मुख्य डिबेट शो ‘आज का मुद्दा’ का चेहरा बन गए। जी मीडिया के उर्दू चैनल में डिबेट के अलावा भी इलेक्शन-डे की कवरेज और विभिन्न कॉनक्लेव से लेकर लोकसभा चुनाव पर जनता के बीच जाकर उनकी नब्ज़ टटोलने वाला कार्यक्रम ‘मुल्क का मूड’ भी मोहम्मद खालिद की एकरिंग में ही लॉंच हुआ।

इसके बाद मोहम्मद खालिद ने हिंदी नेश्नल न्यूज चैनल का रुख करते हुए ‘न्यूज24’ का अहम हिस्सा बन गए। ‘न्यूज24’ पर खालिद ने लोकसभा चुनाव के विशेष कार्यक्रम ‘देश की आवाज’ से सीधे जनता के बीच जाकर उनका मिजाज जाना, तो साथ ही स्पेशल इलेक्शन प्रोग्राम ‘सवाल वोट का’ के जरिए भी देश के विभिन्न राज्यों में जाकर जनता की नब्ज को टटोलने का काम किया। सऊद ने ‘सच या झूठ’ कार्यक्रम से सोशल मीडिया में फैले झूठ को भी उजागर किया, तो नेताओं/प्रवक्ताओं को सीधे जनता के बीच में ले जाकर उनसे सवाल करने वाले कार्यक्रम ‘5 की पंचायत’ के जरिए जनता और नेताओं को आमने-सामने लाकर आम लोगों की आवाज बनने का भी काम किया।

 


टैग्स जी हिन्दुस्तान न्यूज24 सीनियर एंकर सऊद मोहम्मद खालिद
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago