होम / टीवी / TV एंकर्स के बायकॉट के फैसले से समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन लिया वापस: रिपोर्ट

TV एंकर्स के बायकॉट के फैसले से समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन लिया वापस: रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. द्वारा हाल ही में घोषित 14 टेलीविजन न्यूज एंकर्स के बायकॉट करने के फैसले से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद अभी खत्म नहीं हुए हैं। इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. द्वारा हाल ही में घोषित 14 टेलीविजन न्यूज एंकर्स के बायकॉट करने के फैसले से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे पर सहमति न बन पाने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 50 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए, इसके बाद से दोनों पार्टियों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपना रास्ता अलग कर लिया है।

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बायकॉट का पहला फैसला कांग्रेस की ओर से लिया गया था।

टीवी के चुनिंदा एंकर्स के बायकॉट को समाप्त करने का समाजवादी पार्टी का निर्णय निश्चित रूप से I.N.D.I.A. के अन्य सदस्यों को झटका है। वहीं, राजनीतिक हलकों में इस कदम को सपा और कांग्रेस के बीच ताजा खींचतान के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ सपा नेता ने कहा कि हमारे पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रवक्ताओं और टेलीविजन डिबेट पैनलिस्ट्स को सूचित कर दिया है कि अब चुनिंदा टेलीविजन एंकर्स का कोई बायकॉट नहीं किया जाएगा। पार्टी के नेता टेलीविजन डिबेट्स में पैनलिस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि यह निर्णय हाल ही में उन इंटरव्यू को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कमलनाथ ने उन दो न्यूज एंकर्स को दिए थे, जो गठबंधन द्वारा जारी बायकॉट वाली सूची का हिस्सा थे।

सपा नेता का कहना है कि यह निर्णय सितंबर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर I.N.D.I.A. समन्वय समिति की पहली बैठक में लिया गया था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव दिया था कि गठबंधन के सभी सहयोगियों को इन 14 एंकर्स के शो से दूर रहना चाहिए। लेकिन एमपी चुनावों के दौरान, कमलनाथ ने इनमें से दो एंकर्स को न केवल इंटरव्यू दिया, बल्कि हेलिकॉप्टर की सवारी की पेशकश भी की। तो फिर अब बहिष्कार कहां है? 

 


टैग्स न्यूज एंकर समाजवादी पार्टी एंकर्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago