होम / टीवी / जानिए, DD फ्रीडिश के MPEG-2 स्लॉट की ई-नीलामी के चौथे दिन प्रसार भारती की कमाई

जानिए, DD फ्रीडिश के MPEG-2 स्लॉट की ई-नीलामी के चौथे दिन प्रसार भारती की कमाई

प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश डीटीएच प्लेटफॉर्म के एमपीईजी-2 (MPEG-2) स्लॉट के लिए चल रही ई-नीलामी के चौथे दिन आठ चैनलों ने बकेट-डी में 124.85 रुपये में स्लॉट हासिल किए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रसार भारती ने डीडी फ्रीडिश डीटीएच प्लेटफॉर्म के एमपीईजी-2 (MPEG-2) स्लॉट के लिए चल रही ई-नीलामी के चौथे दिन आठ चैनलों ने बकेट-डी में 124.85 रुपये में स्लॉट हासिल किए। इस बकेट में भक्ति/आध्यात्मिक/आयुष, मराठी और पंजाबी के सभी जॉनर और न्यूज व करेंट अफेयर्स (अंग्रेजी) चैनल शामिल हैं। बकेट आर1 की नीलामी, जिसमें किसी भी बकेट में शामिल नहीं किए गए सभी चैनल शामिल हैं, चौथे दिन भी आयोजित की गई थी। इस बकेट में केवल एक स्लॉट बेचा गया था।

बकेट-डी में स्लॉट पाने वाले चैनल 'संस्कार', 'साधना', 'जी पंजाबी', 'आस्था', 'सन मराठी', 'जी चित्रमंदिर' और 'मनोरंजन मूवीज पंजाबी' थे। 'रशियन टुडे' ने बकेट-डी में पहला स्थान स्लॉट हासिल किया। 'मनोरंजन तमिल पीर' (Manoranjan Tamil Peer) ने बकेट-आर1 में बेचा गया एकमात्र स्लॉट 11.90 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों बकेट का आधार मूल्य क्रमश: 6 और 3 करोड़ रुपये था।

बकेट डी के लिए 'रशियन टुडे' और 'संस्कार' चैनल ने सबसे अधिक बोली लगाई और प्रत्येक ने 18.10 करोड़ रुपये का भुगतान किया। सबसे कम 15.55 करोड़ रुपये की बोली 'जी चित्रमंदिर' की ओर से लगी।

कुल मिलाकर, प्रसार भारती ने अब तक डीडी फ्रीडिश एमपीईजी-2 स्लॉट नीलामी में 34 चैनलों से लगभग 645 करोड़ रुपये कमाए हैं।

डीडी फ्रीडिश की नीलामी 19 फरवरी, 2024 को शुरू हुई थी। पहले दिन, केवल दो चैनलों ने कैटेगरी ए+ (हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) में क्रमशः 21.25 करोड़ रुपये और 21.15 करोड़ रुपये के स्लॉट हासिल किए। 'मनोरंजन टीवी' ग्रुप द्वारा अपने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल- 'मनोरंजन ग्रैंड' और 'मनोरंजन टीवी' के लिए स्लॉट सुरक्षित किए गए थे। बकेट ए+ में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) - हिंदी या उर्दू - के लिए आरक्षित मूल्य 15 करोड़ रुपये तय किया गया था।

प्रसार भारती की कमाई दूसरे दिन आसमान छू गई, पबकास्टर ने नौ चैनलों की बिक्री से 213 करोड़ रुपये कमाए। बकेट ए+ के छह स्लॉट, जिसमें जनरल एंटरटेनमेंट चैनल शामिल हैं और बकेट ए में पांच स्लॉट, जिसमें मूवी चैनल शामिल हैं, बेचे गए। 

तीसरे दिन, जिसमें न्यूज व करेंट अफेयर्स (हिंदी/उर्दू) कैटेगरी में स्लॉट की बिक्री देखी गई, प्रसार भारती से छह न्यूज चैनलों ने कुल 112.25 करोड़ रुपये में स्लॉट खरीदे। 'जी न्यूज' और 'एनडीटीवी' ने क्रमश: 18.75 करोड़ व 18.75 करोड़ रुपये में पहले दो स्लॉट हासिल किए। तीसरा स्लॉट 'आजतक' ने 18.85 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि 'एबीपी न्यूज', 'न्यूज18' और 'रिपब्लिक भारत' ने क्रमशः 18.95 करोड़ रुपये, 18.95 करोड़ रुपये और 18 करोड़ रुपये में अन्य तीन स्लॉट हासिल किए।

न्यूज व करेंट अफेयर्स (हिंदी/उर्दू) कैटेगरी की नीलामी में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी बोली देखी गई, जिसमें छह न्यूज चैनलों ने कुल 112.25 करोड़ रुपये में स्लॉट हासिल किए। पिछले साल की नीलामी में यह आंकड़ा 100.35 करोड़ रुपये था। इस वजह से रेवेन्यू कलेक्शन में 11.86% की वृद्धि देखी गई। बकेट-सी में, आरक्षित मूल्य 7 करोड़ रुपये था। टीवी न्यूज चैनल्स ने आधार मूल्य से 2.7 गुना अधिक भुगतान किया। जहां 'जी न्यूज' ने पिछले वर्ष की तुलना में 20.97% अधिक भुगतान किया, वहीं 'एनडीटीवी' ने 13.29% अधिक भुगतान किया। 'आजतक' के मामले में यह 24.83%, 'एबीपी' (10.82%) और 'रिपब्लिक भारत' (8.76%) अधिक था। 'न्यूज18' एकमात्र ब्रॉडकास्टर था, जिसने 3.07% कम भुगतान करके स्लॉट सुरक्षित किया।

आक्रामक बोली पैटर्न पर अंतर्दृष्टि साझा करते हुए एक उद्योग पर्यवेक्षक (industry observer) ने कहा कि न्यूज चैनलों ने नीलामी में स्लॉट के लिए पूरी ताकत झोंक दी, क्योंकि यह चुनावी वर्ष है और हर न्यूज चैनल 'डीडी फ्रीडिश' पर एक स्लॉट सुरक्षित करना चाहता है। इसलिए, हमने देखा कि चैनल पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भुगतान कर रहे हैं। 

तीसरे दिन की नीलामी बकेट बी से शुरू हुई, जिसमें म्यूजिक, स्पोर्ट्स, भोजपुरी भाषा के सभी चैनल और हिंदी/उर्दू के अन्य सभी शेष जॉनर के चैनल शामिल हैं, जिनका आधार मूल्य 10 करोड़ रुपये है। इस बकेट में छह स्लॉट थे, जिन्हें 'चुंबक', 'शोबॉक्स', 'फ्लिमची भोजपुरी', 'बी4यू म्यूजिक', 'स्पोर्ट्स18' और 'मनोरंजन प्राइम' ने सुरक्षित कर लिया। पूरी बकेट ने 103.1 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया।

बता दें  कि यह स्लॉट 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक एक वर्ष के लिए आवंटित किए जा रहे हैं।


टैग्स डीडी फ्रीडिश एमपीईजी-2 ऑक्शन नीलामी प्रक्रिया
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

42 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago