होम / टीवी / रिपब्लिक मीडिया ने सवालों का दिया जवाब, बताया कौन है असली मालिक

रिपब्लिक मीडिया ने सवालों का दिया जवाब, बताया कौन है असली मालिक

प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनल्स में शामिल ‘रिपब्लिक टीवी’ के स्वामित्व को लेकर जिस तरह से सवाल उठाए गए, कंपनी ने उन सभी सवालों का जवाब देकर उन पर विराम लगा दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनल्स में शामिल ‘रिपब्लिक टीवी’ के स्वामित्व को लेकर जिस तरह से सवाल उठाए गए, कंपनी ने उन सभी सवालों का जवाब देकर उन पर विराम लगा दिया है। चैनल की परिचालक कंपनी ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (The Republic Media Network) ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें कंपनी के प्रमोटर की हिस्सेदारी का विवरण दिया गया है।

कंपनी ने बुधवार को यह स्पष्ट किया कि चैनल में पत्रकार अरनब गोस्वामी की व्यक्तिगत रूप से हिस्सेदारी 82 प्रतिशत से अधिक है।

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ ने कहा कि कंपनी के स्वामित्व को लेकर भारत और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में फैलाई जा रही झूठी और दुर्भावनापूर्ण खबरों के मद्देनजर स्थिति साफ करने के लिये यह बयान जारी किया गया है।

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ ने अपने बयान में कहा कि ‘एआरजी आउटलायर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (ARG Outlier Media Pvt Ltd.) जोकि रिपब्लिक मीडिया की प्रमोटर है और अरनब गोस्वामी इसके मालिक हैं, इसके पास पहले कुल 84 फीसदी शेयर थे।

बयान में बताया गया कि 2017 में जब ‘रिपब्लिक टीवी’ की शुरुआत हुई थी तब अरनब गोस्वामी इसमें अपने व्यक्तिगत और परिवारिक निवेश के माध्यम से 84 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। कंपनी के विस्तार के लिये उन्होंने फरवरी 2019 में कुछ शेयर बेचकर फंड इकट्ठा किया था, उसके बाद भी उनकी हिस्सेदारी 82 प्रतिशत से अधिक है।

वहीं, यदि डिजिटल मीडिया की बात की जाए तो www.republicworld.com में अरनब गोस्वामी की कंपनी के पास इसकी कुल 99 फीसदी हिस्सेदारी है। अरनब गोस्वामी की सभी तीन कंपनियां भारत में ही रजिस्टर हैं और 82 फीसदी से भी ज्यादा की हिस्सेदारी खुद अरनब गोस्वामी की है जोकि किसी भी भारतीय मीडिया हाउस में एक पत्रकार द्वारा सर्वाधिक हिस्सेदारी है।

बयान में आगे कहा गया है कि इसी वजह से ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के बोर्ड के चेयरमैन और एकमात्र प्रमोटर हैं। इससे यह पता चलता है कि रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पूरी तरह पत्रकार के एक स्वामित्व वाला नेटवर्क है।


टैग्स पत्रकार मीडिया अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago