होम / टीवी / मीडिया कारोबार को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की ये बड़ी घोषणा

मीडिया कारोबार को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की ये बड़ी घोषणा

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब अपने मीडिया कारोबार को रीस्ट्रक्चर करेगा। कंपनी ने इसके तहत मीडिया और डिस्ट्रिब्यूशन बिजनेस को ‘नेटवर्क18’ (Network 18) में मिलाने का फैसला किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब अपने मीडिया कारोबार को रीस्ट्रक्चर करेगा। कंपनी ने इसके तहत मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को ‘नेटवर्क18’ (Network 18) में मिलाने का फैसला किया है। इससे ‘नेटवर्क18’ मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी बन जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है।  

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक, इसके बाद ‘नेटवर्क18’ का सालाना रेवेन्यू 8,000 करोड़ हो जाएगा। ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट’ (TV18 Broadcast), ‘हैथवे केबल’ (Hathway Cable), ‘डेन नेटवर्क’ (Den Networks) और ‘नेटवर्क18’ (Network 18) मीडिया और इन्वेस्टमेंट्स कंपनियों के बोर्ड की सोमवार को बैठक हुई और इसमें विलय को मंजूरी दी गई।  

इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान जारी कर बताया कि समाचार से लेकर मनोरंजन (लीनियर और डिजिटल) के सभी कंटेंट और देश के सबसे बड़े केबल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को एक इकाई बनाने के बाद कंपनी की दक्षता और सिनर्जी बढ़ाने में मदद मिलेगी और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए ये फायदेमंद होगा।

बता दें कि रीस्ट्रक्चरिंग के बाद नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट न्यूज और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ इंटरनेट, आईएसपी और केबल बिजनेस के क्षेत्र में भी अपनी बेहतर पहुंच बना पाएगी।

वहीं, कंपनी के इस फैसले के बाद ‘टीवी18 ब्रॉडकास्ट’ के 100 शेयरों के बदले ‘नेटवर्क18’ के 92 शेयर मिलेंगे। ‘हैथवे केबल’ के 100 शेयरों के बदले ‘नेटवर्क18’ के 78 शेयर मिलेंगे। विलय के बाद ‘डेन नेटवर्क’ के 100 शेयरों के बदले ‘नेटवर्क18’ के 191 शेयर मिलेंगे।

कंपनी ने बताया कि एक फरवरी 2020 के बाद से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की सभी मीडिया और एंटरटेनमेंट की सारी कंपनियां ‘नेटवर्क18’ की सहायक कंपनियां होंगी। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा, इंटीग्रेटेड मीडिया नेटवर्क के जरिए कंपनी को बड़े स्तर पर ग्रुप की कंपनियों के ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इससे ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल होने वाले कंटेंट के अधिकतर हिस्से तक पहुंच बन सकेगी।

ब्रॉडकास्ट बिजनेस अब नेटवर्क 18 और केबल एंड इंटरनेट ब्रॉडबैंक बिजनेस के अंतर्गत होगा। नेटवर्क 18 समेकित रूप से नेट डेट फ्री कंपनी होगी। इन सभी कंपनियों का नेटवर्क 18 में विलय होने के बाद रिलायंस ग्रुप की होल्डिंग 75 % से घटकर 64 % हो जाएगी। 

गौरतलब है कि नेटवर्क 18 ग्रुप के पास चैनल की लंबी लिस्ट है। इस ग्रुप के पास 55 डोमेस्टिक और 16 इंटरनैशनल चैनल्स की लिस्ट है।  

 


टैग्स नेटवर्क18 रिलायंस इंडस्ट्री मीडिया कारोबार टीवी18 ब्रॉडकास्ट हैथवे केबल डेन नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

43 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

43 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

52 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago