होम / टीवी / TRAI के नए नियमों का अरुण पुरी ने कुछ यूं जताया विरोध
TRAI के नए नियमों का अरुण पुरी ने कुछ यूं जताया विरोध
ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर को लेकर ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के कई दिग्गज और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के सीनियर मेंबर्स शुक्रवार को एक साथ एक मंच पर आए और इसका विरोध किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए टैरिफ ऑर्डर को लेकर ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के कई दिग्गज और इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (Indian Broadcasting Foundation) के सीनियर मेंबर्स शुक्रवार को एक साथ एक मंच पर आए और इसका विरोध किया।
इस दौरान बैठक में मौजूद इंडिया टुडे ग्रुप के फाउंडर अरुण पुरी ने कहा कि ट्राई का काम हर किसी के लिए एक निष्पक्ष फील्ड तैयार करना और उद्योग के विकास को प्रोत्साहित करना है। लेकिन, ट्राई ऐसा नहीं कर रहा है, बल्कि ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री का गला घोंट रहा है और यह बिल्कुल भी सही नहीं है। वे बेहतर दिनों को खत्म करने के प्रयास में है।
अरुण पुरी ने आगे कहा कि ट्राई ही चैनल की कीमत तय करता है, ट्राई ही छूट की सीमा तय करता है, ट्राई ही बुके में चैनलों की संख्या को नियंत्रित करता है। यह तो बिल्कुल वैसा है, जैसे आपके पैरों को बांधकर आपको तैरने के लिए कहा जाए। मुझे लगता है कि यह एक बुनियादी मुद्दा है जिसे जनता के सामने लाया गया है। यह तब है जब टेलिविजन इंडस्ट्री न केवल रोजगार बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रही है। लेकिन ऐसा करना तब तो बिल्कुल भी संभव नहीं होगा, जब ट्राई ही इंडस्ट्री पर दवाब बनाएगी। यह न केवल ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के लिए, बल्कि देश के लिए भी अच्छा नहीं है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रसारण अनाज और दाल की तरह आवश्यक जिंस नहीं है, अत: बाजार में उपस्थित निकायों के पास मूल्य तय करने के अधिकार होने चाहिए।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स ट्राई नए टैरिफ ऑर्डर ब्रॉडकास्टर