होम / टीवी / LSTV और RSTV को मर्ज कर बना अब ये नया चैनल
LSTV और RSTV को मर्ज कर बना अब ये नया चैनल
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रवि कपूर को तत्काल प्रभाव से नए चैनल का सीईओ नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'लोकसभा टीवी' (LSTV) और 'राज्यसभा टीवी' ( RSTV) चैनल्स का विलय कर अब इसे ‘संसद टीवी’ (Sansad TV) कर दिया गया है। इस बारे में राज्यसभा सचिवालय ऑफिस की ओर से एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। एक मार्च 2021 को जारी इस सर्कुलर के अनुसार, राज्यसभा टीवी के सीईओ मनोज कुमार पांडेय को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
वहीं, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रवि कपूर को तत्काल प्रभाव से एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध पर ‘संसद टीवी’ के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। कपूर वर्ष 1986 बैच (असम-मेघालय) के आईएएस ऑफिसर हैं।
टैग्स राज्यसभा टीवी लोकसभा टीवी संसद टीवी रवि कपूर